scriptसमाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन के लिए आज लखनऊ रवाना हो रहे सपाई | SP national convention party workers go to lucknow from agra | Patrika News
आगरा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन के लिए आज लखनऊ रवाना हो रहे सपाई

समाजवादी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी लखनऊ में पार्टी के सम्मेलन के लिए जोश के साथ लखनऊ रवाना हो रहे हैं।

आगराSep 22, 2017 / 10:50 am

अभिषेक सक्सेना

samajwadi party

SP national convention party workers go to lucknow from agra

आगरा। समाजवादी पार्टी का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल लखनऊ में होगा। इस सम्मेलन के लिए सपाईयों में जोश और उत्साह है। समाजवादी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी लखनऊ में पार्टी के सम्मेलन के लिए जोश के साथ लखनऊ रवाना हो रहे हैं। बस, ट्रेन, निजी वाहनों के साथ बड़ी संख्या में सपाई जा रहे हैं।

पांच अक्टूबर से पहले ताकत दिखाएंगे सपाई
काबिलेगौर है कि आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को होना है। इससे पहले सपा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन है। इसके लिए सपाई उत्साहित हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव में मिली हार से थोड़े दुखी थे। लेकिन, अखिलेश यादव ने धड़ाधड़ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और उसके बाद राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगला लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा, जिसके लिए जमीन तैयार की जा रही है। अखिलेश के नेतृत्व में चुनाव में समाजवादी पार्टी एक नया समीकरण लिखने की तैयारी कर रही है।
चंदा नहीं मांगेंगे कार्यकर्ता
पांच अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सम्मेलन के आयोजन में किसी भी प्रकार का कोई धन, चंदा के रूप में कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नहीं मांगेगा। यदि स्वेच्छा से कोई आर्थिक सहयोग देना चाहे, तो समाजवादी पार्टी के नाम से बैंक ड्राफ्ट दे सकता है, जो शिविर कार्यालय में जमा किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा में समजावादी पार्टी का सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा। पूरे देश में सम्मेलन में लिए गए निर्णय चर्चा का विषय बनेंगे। ऐसी स्थिति में आगरा जनपद के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उत्तरदायित्व होगा कि सभी मिलजुलकर शालीनता पूर्वक आयोजन को सफल बनानेके लिए सहयोग करें।
सक्रिय सदस्यों को बांटी किट
प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने की अपील की। समाजवादी पार्टी का लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मेलन हो रहा है, इस सम्मेलन से जुड़ी डेलीगेशन सामग्री को कैंप कार्यालय में देते सपा महानगर अध्यक्ष रईस उददीन ने दी। मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने कहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं से अधिक अधिक लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस दौरान महानगर उपध्यक्ष पप्पू राघव, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, सचिव मुकेश सिटी, कुलदीप सक्सेना, जितेंद्र लवानिया, विजय ठाकुर, प्रशांत गौतम, भवतोष चौदरी, विनोद श्रोत्रिय आदि मौजूद थे।

Home / Agra / समाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन के लिए आज लखनऊ रवाना हो रहे सपाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो