scriptसपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम न होने पर भाजपा नेता का बड़ा बयान, बताया टीपू बन गया सुल्तान…. | Sp singh baghel big statement on Akhilesh Yadav in Amit Shah rally | Patrika News
आगरा

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम न होने पर भाजपा नेता का बड़ा बयान, बताया टीपू बन गया सुल्तान….

कैबिनेट मंत्री और आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बड़ा बयान दिया।

आगराMar 24, 2019 / 10:27 pm

धीरेंद्र यादव

mulayam

mulayam

आगरा। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिये स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 40 नाम शामिल किये हैं, वहीं इस सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम न होने पर सभी हैरान है, तो वहीं यह अब चर्चा का विषय भी बन गया है। रविवार को आगरा कॉलेज मैदान में हुई विजय संकल्प सभा में कैबिनेट मंत्री और आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बड़ा बयान दिया। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टीपू अब सुल्तान बन गये। पिता की इज्जत का भी खयाल नहीं है। वोट की ऐसी राजनीति हो रही है, सोचा नहीं था। लालत है ऐसी कुर्सी पर।
ये बोले एसपी सिंह बघेल
आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। एसपी सिंह ने कहा कि कोई भी गठबंधन बहुत ज्यादा समय तक नहीं चला है, विश्वास न हो तो इतिहास उठाकर देख लो। अखिलेश यादव द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि टीपू कब सुल्तान हो गये, पता ही नहीं चला। एक दौर वो भी था, जब मुलायम सिंह यादव का हैलीकॉप्टर कहीं उतरता था, तो उसका एक मतलब हुआ करता था। जो मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची पर साइन किया करते थे, आज अखिलेश यादव उस सूची पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसमें सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल है।
लालत है ऐसी कुर्सी पर
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि घर में अखिलेश यादव को टीपू कहा जाता था, टीपू देखते ही देखते सुल्तान बन गया और अब महज वोटों की राजनीति के लिए सब कुछ भूल गये हैं। पिता को भूल जाना ये दर्शाता है कि किस स्तर की राजनीति अखिलेश यादव द्वारा की जा रही है। एसपी सिंह बघेल ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी राजनीति समझ नहीं आती। पिता के सम्मान के लिए ऐसी कुर्सी पर धिक्कार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जलेसर से दो बार लोकसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने दोबारा से नरेन्द्र मोदी को दिल्ली की कुर्सी पर बिठाने के लिये लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आव्हान भी किया।

Home / Agra / सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम न होने पर भाजपा नेता का बड़ा बयान, बताया टीपू बन गया सुल्तान….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो