मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के दर्शन शुभ, सुखद और उन्नति कारक रहेंगे। इस राशि के जातकों को नौकरी की दिशा में विशेष योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ रहेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मेष राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ समाचार लेकर आ रहा है।
सिंह: इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण इस बार विशेष फल देगा। नए घर खरीदने की सोच पूरी होने की पूरी संभावनाएं है। घर परिवार में सुखद समाचार मिलेंगे। वृश्चिक: इस राशि के जातों के लिए ये चंद्र ग्रहण सुखद और उन्नति का कारक रहेगा। घर परिवार में नवीन समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी और शिक्षा की दिशा में चल रहे कामों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
इन राशियों के लिए अशुभ रहेगा ये ग्रहण
ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए। चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव इस राशि पर पड़ेंगे। इस राशि के जातकों को नौकरी की दिशा में अशुभ समाचार मिल सकते हैं।
तुला: इस राशि के जातकों को परिवार में कष्ट मिलने की संभावनाएं हैं। शारीरिक कष्ट भी मिल सकते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण अशुभ रहेगा। मकर: सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। राहु और केतु के प्रभाव के चलते मकर राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण नुकसानदायक रहेगा। मकर राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को अचानक धन हानि होने की संभावनाएं हैं। परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इन राशियों के लिए मध्यमम फल देगा ये ग्रहण
ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि वृष, कर्क, कन्या, धनु राशि वालों के लिए ये ग्रहण सामान्य रहेगा। हालांकि इस राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।