scriptकलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, देखें वीडियो | Srimad Bhagwat story begins with grand kalash yatra | Patrika News
आगरा

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, देखें वीडियो

ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा के साथ आज टीला वाला मंदिर, पंचायती पंजाया कमला नगर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ।

आगराMay 29, 2019 / 04:44 pm

धीरेंद्र यादव

Srimad Bhagwat story

Srimad Bhagwat story

आगरा। ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा के साथ आज टीला वाला मंदिर, पंचायती पंजाया कमला नगर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। 151 कलशों के साथ पीताम्बर परिधान पहने महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। शुभारम्भ कमला नगर, श्रीराम चौक पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व मेयर नवीन जैन ने भगवा झंडा दिखाकर किया। नाचते गाते भक्तों संग कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

किया भ्रमण
श्रीराम चौक, कमला नगर से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा मकला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पंचायती पंजाया स्थित टीला वाला मंदिर (कथा स्थल) पहुंची। रथ पर राजा परिक्षित व उनकी पत्नी के रूप में रामबाबू वर्मा व अर्चना वर्मा विराजमान थे। कलश यात्रा के उपरान्त कथा के प्रथम दिन कथा वाचक मनमौजी महाराज कन्हैया जी (सुदामा कुटी वृन्दावन के) ने व्यास पीठ पर बैठकर राजा परिक्षित की कथा सुनाई। गुरुवार को नारद जी की जन्म कथा, हिरण्याकश्यप की जनम व मृत्यु की कथा का वर्णन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन मंदिर में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सुबह 9 बजे प्रतिदिन कथा से पूर्व हवन का योजन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश कुमार बंटी, अंश बंसल, रिर्राज यादव, रमेश चंद वर्मा, नीरज, कमलेश अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, अमिता बंसल, धर्मेन्द्र वर्मा, गौतम भाई, भोलाराम आदि मौजूद थे।

Home / Agra / कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो