गांधी जयंती से शुरुआत बबलू कुमार ने पत्रिका को बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर यह अभियान शुरू हो गया है। इसे और गति देने की जरूरत है। सभी नागरिकों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जो भी व्यक्ति प्लास्टिक का उपयोग करता है, उसे टोकें और रोकें। आगरा वैसे भी पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।