scriptनिकाय चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल | ssp amit pathak transfer police inspector in agra up nikay chunav 2017 | Patrika News
आगरा

निकाय चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल

आगरा में एसएसपी ने किया पुलिस में बदलाव, निर्वाचन आयोग की अधिसूचना से पहले फेरबदल

आगराOct 27, 2017 / 03:09 pm

अभिषेक सक्सेना

up nikay chunav

ssp agra amit pathak

आगरा। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल आगरा के एसएसपी ने किया है। एसएसपी अमित पाठक ने कई थानों के थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले ये फेरबदल किए हैं। निरीक्षक, उप निरीक्षक, थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से थानों पर नियुकत् करने के निर्देश एसएसपी अमित पाठक ने जारी किए है।
इनका किया गया बदलाव
पुलिस लाइंस में तैनात रूपेंद्र मिश्र को प्र.चौ.बिचपुरी थाना जगदीशपुरा में भेजा गया है। प्र.चौ. बिचपुरी थाना जगदीशपुरा राकेश राय को पुलिस लाइंस, चंद्रेश गौतम पुलिस लाइंस से प्र.चौ.पाय, थाना कोतवाली, सुधीर कुमार थाना रकाबगंज को रावतपाड़ा थाना कोतवाली में भेजा गया है। रईस अहमद प्र.चौ.डिवीजन मंटोला से प्र.चौ. धिमश्री, शमशाबाद, अश्वनी कुमार प्र.चौ. धिमश्री शमशाबाद से प्र.चौ. छलेसर थाना एत्मादपुर, रामकिशन पुलिस लाइंस से प्र.चौ. डिवीजन थाना मंटोला, अश्वनी दुबे थाना हरीपर्वत से प्र.चौ. पालीवाल पार्क थाना हरीपर्वत, अरुण कुमार एसएसपी जांच प्रकोष्ठ से प्र.चौ.बंदु कटरा थाना सदर, अरविंद कुमार सिंह बुंदु कटरा थाना सदर से प्र.चौ. शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा, कपिल कुमार नैन प्र.चौ. शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा से पुलिस लाइंस, बृजपाल सिंह पुलिस अधीक्षक नगर समबद्ध कार्यालय से पुलिस लाइंस, मेहर सिंह पुलिस लाइंस थाना सदर, नरेंद्र शर्मा एसएसपी जांच प्रकोष्ठ से प्र0नि. खेरागढ़, अजय कुमार सिंह प्र.नि. खेरागढ़ से प्र.नि.अछनेरा, केके बाल्यान प्र.नि.अछनेरा से एसएसपी जांच प्रकोष्ठ, अशोक यादव प्र.नि. सैंया से एसएसपी जांच प्रकोष्ठ, अजय कौशल प्रभारी सर्विलांस से थानाध्यक्ष सैंया, अरविंद कुमार पुलिस लाइंस को थानाध्यक्ष एत्मादपुर, परमहंस तिवारी प्र.नि. एत्मादपुर को प्र.नि.खंदौली, देवेंद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष खंदौली को थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर, बीरपाल सिंह थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर से थानाध्यक्ष बासौनी, सत्येंद्र सिंह राघव थानाध्यक्ष बासौनी को थानाध्यक्ष शमशाबाद, सुनील कुमार सिंह थानाध्यक्ष शमशाबाद को थानाध्यक्ष कागारौल, थानाध्यक्ष कागारौल राजेश पाल सिंह को एसएसपी जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है।

Home / Agra / निकाय चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो