scriptअंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव: 12 मिनट का दशावतार का ऐसा मंचन, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान | Staging of Dashavatar by Odisha's famous dancer Bhagyashree Suman Otta | Patrika News
आगरा

अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव: 12 मिनट का दशावतार का ऐसा मंचन, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

ओडीशा की सुविख्यात नृत्यांगना भाग्यश्री सुमन ओट्टा ने ओड़िसी नृत्य के माध्यम से दशावतार का अद्भुत मंचन किया।

आगराSep 25, 2019 / 10:47 am

धीरेंद्र यादव

img20190924133004.jpg

,,

आगरा। नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम होली पब्लिक स्कूल सिकन्दरा स्थित तारा हरेश ऑडिटोरियम में संम्पन्न हुआ।प्रथम सत्र का शुभारम्भ दीप-प्रज्वलन करके किया गया। नेपाल एवं श्रीलंका के कलाकारों ने क्लासिकल व पारंपरिक नृत्य किया। गुरु द्रोणाचार्य एकेडमी जींद हरियाणा के कलाकारों ने आकाश के निर्देशन समूह नृत्य प्रस्तुत किया। निधी, अंशु, वर्षा लवानियां, अनन्या गोयल के साथ ही ओडीशा की सुविख्यात नृत्यांगना भाग्यश्री सुमन ओट्टा ने ओड़िसी नृत्य के माध्यम से दशावतार का अद्भुत मंचन किया।
नाटक मंचन
तीन नाटकों का मंचन हुया, जिसमें प्रथम नाटक सृजन रंगयात्रा राजनन्दगांव, छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति नीरज कान्त के निर्देशन में मीराकान्त द्वारा लिखित भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर का मंचन हुआ। द्वितीय नाटक स्मृति शिक्षा एवं कल्याण समिति भोपाल की अभय दुबे द्वारा लिखित व नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित हुई। तृतीय प्रस्तुति सवेरा कला विकास मंच,प्रेमपुर उड़ीसा की ‘उसका नाम रंजना’ रही जिसके लेखक गीतम घोष व निर्देशक जावेद अहमद रहे। शहर की अगृणी संस्थाओं को नवरत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया, जिनमें श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी, इंडिया राइज़िंग, संकल्प सेवा संस्था, बसुंधरा, दान फाउंडेशन, श्रीनाथ सेवा समिति, बनवासी कल्याण आश्रम, अनुमंत्रम कन्याकुलम, सेवा भारती शामिल की गईं, जिसमें पूरी टीम के साथ सम्मान लेने संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित हुये।
महारास का प्रदर्शन
कोलकाता सुमन डांस ग्रुप से राधा रास बिहारी महारास का प्रदर्शन किया गया। पुरुष कलाकारों में विश्वजीत दास, शुभोजीत धारा, शोमिन हलधर, दीपंकर दास, अमित प्रमाणिक एवं सुमन मंडल ने मंच पर वृन्दावन की अद्भुत छटा के दर्शन करवाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में शामिल हुये पंकज खंडेलवाल, गुटियारी लाल दुबेश, मनमोहन निरंकारी, नरेश बेरी, एसपी प्रोटोकॉल डॉ. एमपी सिंह, गोपाल गुरु, लालाराम तैनगुरिया, बंटी ग्रोवर, डॉ. अंजलि निशीथ स्वरूप, डॉ. वीना विनोद कौशिक, राजपाल सोलंकी, मोहित बंसल, सुरेश खन्ना, प्रिंसिपल मोनिका सिंह।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो