scriptतनाव है तो इन पांच चीजों पर दें ध्यान फिर देखें चमत्कार… | Stress Free workshop by Spicy Sugar Club | Patrika News
आगरा

तनाव है तो इन पांच चीजों पर दें ध्यान फिर देखें चमत्कार…

स्पाइसी शुगर क्लब द्वारा आर्ट व ड्रामा थैरपी द्वारा स्ट्रेस को दूर करने पर आयोजित की गई वर्कशॉप

आगराAug 21, 2019 / 05:43 am

धीरेंद्र यादव

Stress Free

Stress Free

आगरा। ऊंचे पहाड़ों से बहती नदी और हरे भरे पेड़। पेड़ों पर चहचहाती चिड़िया। इतनी ही नहीं इस खूबसूरत नजारे को तस्वीरों में कैद करने के लिए शिल्पकार भी थे। कुछ ऐसी ही खूबसूरत रंगबिरंगी कल्पनाओं से भरा था लेट्स बी स्ट्रेस फ्री बाई एक्सपीरिएंसिंग क्रिएटिव आर्ट थैरपी वर्कशॉप का नजारा। होटल डबल ट्री हिल्टन में स्पाइसी शुगर द्वारा आयोजित वर्कशॉप में महिलाओं ने आर्ट व ड्रामा थैरपी के जरिए स्ट्रेस को दूर रखने के टिप्स लिए। तनावमुक्त रहने के लिए पांच चीजें अपनाएं।
ये भी पढ़ें – UP में BJP कार्यकर्ताओं ने कहीं फर्जी सदस्य तो नहीं बना दिए, हर जिले में होगा सत्यापन
Stress Free
दिनभर काम काज के साथ इसे भी बनायें जीवन का हिस्सा
दिल्ली की साइकोथैरिपिस्ट अंशुमा खेत्रपाल ने अपने व्याख्यान में कहा कि शारीरिक व मानसिक बीमारियां एक दूसरे से जुड़ी होती हैं। स्ट्रेस आजकल की भागदौड़ व व्यस्त जीवन शैली के दौर में आम समस्या बन गया है। क्योंकि हमने खुद को अभिव्यक्त करना छोड़ दिया। यदि स्ट्रेस को अपने जीवन से दूर रखना है तो मन की सुनिए। दिनभर काम काज के साथ डांस, पेंटिंग, गार्डनिंग, दोस्त बनाना, उनसे बात करना जैसी मनपसंद चीजों को भी समय दें। समय के अभाव में अपने मन की बातों को नजरअंदान करके टालें नहीं। संचालन पूजम सचदेवा व चांदनी ग्रोवर ने किया। इस मौके पर क्विज का भी आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें – Article 370 हटने के बाद चौधरी देवेन्द्र सिंह बैराठ कश्मीर में करेंगे निवेश, देंगे रोजगार

ये रहीं मौजूद
मुख्य रूप से पूनम सचदेवा, अंजू सहानी, एकता सिंह, गरिमा यादव, मीनाक्षी चंद्रा, किरन लाल, चांदनी ग्रोवर, रजनी सागर, रीता महाजन, रितु गुप्ता, सोनाली खंडेलवाल, शिल्पा भाटिया आदि उपस्थित थीं।

Home / Agra / तनाव है तो इन पांच चीजों पर दें ध्यान फिर देखें चमत्कार…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो