शुक्रवार को टोरंट पॉवर के विरुद्ध जनता के उत्पीड़न और शिकायत को लेकर सपोर्ट इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग एडीएम सिटी से मिले। एडीएम सिटी ने 10 दिसंबर को टोरंट पॉवर के अधिकारियों को तलब किया है, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, टोरंट पॉवर के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और उपरोक्त संगठनों के नेताओं के बीच की वार्ता होगी। जिसकी अध्यक्षता एडीएम सिटी करेंगे। इस बैठक में 50 पीड़ित भी मौजूद रहेंगे जो आदेश 50 पीड़ितों के लिए होगा, वहीं आदेश सभी पीड़ितों पर लागू होगा।
इस दौरान जाटव महापंचायत के अध्यक्ष रामवीर सिंह कर्दम, उपाध्यक्ष मुकेश कल्यान, महासचिव अनिल कुमार सोनी, अशोक बाबा, रॉकी भाई, कपिल नीलम, कुलदीप सिंह और वीर वाल्मीक ग्रुप के प्रमुख श्रीकांत चौहान, मुस्लिम यूथ लीग के आता हुसैन, एम, एरहबर, सपोर्ट इंडिया की शालू गौतम मौजूद थे।