scriptस्वच्छता एप डाउनलोड अभियान में पिछड़ रहा आगरा | swachhata app download agraits on forth position | Patrika News
आगरा

स्वच्छता एप डाउनलोड अभियान में पिछड़ रहा आगरा

नबंर वन बनाने के लिए 31 जनवरी तक की जा सकती है एप डाउनलोड

आगराJan 09, 2018 / 01:55 pm

अभिषेक सक्सेना

Agra Fourth Position, Downlode Clean App, swachhata app download, tajnagari, taj mahal, agra fort, clean agra green agra
आगरा। स्वच्छ भारत अभियान में सभी शहर अपना अपना योगदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भी शहरों का योगदान शामिल है। वहीं केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छता एप डाउनलोड अभियान भी इन दिनों चलाया जा रहा है। आगरा इस अभियान में काफी पिछड़ रहा है। आगरा में स्वच्छता एप डाउनलोड करने वालों की संख्या में अन्य शहरों के मुकाबले कामी कमी है। आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कवायद चल रही है। लेकिन, स्वच्छता एप डाउनलोड के मामले में आगरा का स्थान 19वां है। आगरा को नंबर वन बनाने के लिए एक और मौका आगरावासियों को मिला है।
अब 31 जनवरी तक कर सकेंगे डाउनलोड
आगरावासियों को नंबर वन बनने के लिए एक और मौका केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिया है। शहर को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए महापौर ने भी वादे किए हैं। शहर की स्वच्छता के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाने का उन्होंने संकल्प लिया है। वहीं अब तक हुए सर्वे में आगरा को मिला 19वां स्थान इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि स्वच्छता एप डाउनलोड के मामले में आगरा लगातार पिछड़ा है। प्रदेश में नंबर वन के लिए अब बीस दिन का समय शेष है।
स्वच्छता के प्रति जागरूक के मामले में 14 अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में स्वच्छता एप डाउनलोड करने और शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक के मामले में 14 अंक हैं। शहर में करीब दस हजार मोबाइल नंबर सर्वे टीम को उपलब्ध कराएं जाएंगे। सर्वे करने वाली टीम इन नंबरों पर जनता से बात करेगी और उनकी राय लेगी। नगरायुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि जनता को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है। बता दें कि स्वच्छता सर्वे 18 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस संस्था से जुड़े पदाधिकारी 17 जनवरी को शहर में आएंगे। जनता से अपील की गई है कि स्वच्छता एप डाउनलोड कर शहर को नंबर वन बनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो