scriptताजमहल में जल्द लौटेगी पर्यटन की बहार, 372 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक रहा बंद | Taj Mahal may open soon as per Unlock 3 Guidelines | Patrika News
आगरा

ताजमहल में जल्द लौटेगी पर्यटन की बहार, 372 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक रहा बंद

अब लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।

आगराAug 03, 2020 / 09:20 pm

Neeraj Patel

1_6.jpg

आगरा. मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल के दीदार का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पांच अगस्त से ताजमहल सहित सभी स्मारक खोले जा सकते हैं। लोगों की उम्मीद जाग गई है क्योंकि चार अगस्त को जिले के अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जारी होगी। प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जिम, योगाभ्यास केंद्र, स्टेडियम को भी खोला जा सकता है। हालांकि धार्मिक स्थलों में कोई राहत नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी ने नई गाइड लाइन पर चर्चा के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नई गाइडलाइन में और ढील दी जाएगी। रात 10 बजे के बाद लोग घर से बाहर आ-जा सकेंगे। नाइट कर्फ्यू में ढील मिलेगी। जिम और योगाभ्यास केंद्र के अलावा बफर जोन व्यवस्था खत्म हो सकती है।

संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए 17 मार्च से ताजमहल सहित देश के सभी एतिहासिक स्मारकों को बंद कर दिया था। जून की शुरुआत में धार्मिक आयोजनों से जुड़े 820 स्मारकों को खोला गया था। इसके बाद दो जुलाई को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि छह जुलाई से सभी स्मारक खोले जाएंगे। लेकिन बफर जोन के कारण ताजमहल सहित आगरा के स्मारक नहीं खुले।

372 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक लगातार ताजमहल बंद रहा है। इससे पहले 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। उसके सात साल बाद 1978 में जब आगरा में बाढ़ आई थी और अब कोरोना के कारण ताजमहल को बंद हुए लगभग पांच महीने हो गए हैं, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो