script6 Pillars अपनाइए और शानदार जिन्दगी का आनंद उठाइए, पूरी जानकारी यहां लीजिए | Taj mahotsav Agra green festival in cosmos mall on 22 februray | Patrika News
आगरा

6 Pillars अपनाइए और शानदार जिन्दगी का आनंद उठाइए, पूरी जानकारी यहां लीजिए

-ताज महोत्सव के तहत कॉसमॉस मॉल में आगरा ग्रीन फेस्टिवल आज से
-सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे केमिकल फ्री उत्पादों के स्टॉल
-सस्टेनिबिल लिविंग थीम पर होंगे कार्यक्रम, 400 विद्यार्थी लेंगे भाग

आगराFeb 20, 2020 / 06:58 pm

Bhanu Pratap

green festival

green festival

आगरा। आगरा ग्रीन फेस्टिवल (एजीएफ) के सिक्स पिलर (केमिकल फ्री लिविंग, जीरो वेस्ट होम, प्लास्टिक फ्री लिविंग, केमिकल फ्री फूड, सस्टेनिबल फैशन, लिविंग विद प्लांट्स) शहरवासियों को संस्टेनिबिल लिविंग यानि टिकाऊ जीवनशैली जीने का संदेश देंगे और सिखाएंगे। ताज महोत्सव के तहत 22 व 23 फरवरी को संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में अशोक ग्रुप द्वारा आयोजित दो दिवसीय एजीएफ में शहर के 30 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठन व शहरवासी भाग लेंगे। उद्घाटन 22 फरवरी को सुबह 9 बजे मंडलायुक्त अनिल कुमार करेंगे।
यह भी पढ़ें

ताज महोत्सव की निराली शान, शिल्पग्राम हुआ जवान, देखें वीडियो

बदल सकते हैं

संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने दी। बताया कि लापरवाही और गलत जीवनशैली के कारण हमने मिट्टी, हवा, पानी, भोजन को दूषित कर दिया है। यदि हम अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव ले आएं तो काफी कुछ बदल सकते हैं। दो दिवसीय फेस्टिवल में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सस्टेनिबिल लिविंग प्रोडक्ट के विभिन्न स्टॉल लगाएं जाएंगे। जिसमें केमिकल फ्री कॉस्मेटिक, ईको फ्रेन्डली कपड़े, कपड़े की कतरनों से बने थैले आदि मुख्य होंगे। फैशन शो में भी आर्गेनिक डाई से रंगे परिधान ही प्रयोग किया जाएंगे।
green festival
सामाजिक संस्थाओं को मंच

विभिन्न विषयों पर टॉक, पैनल डिसकशन, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को केमिकल फ्री लिविंग के बारे में जागरूक किया जाएगा। लोगों को सिर्फ समस्याओं से नहीं उसके निवारण से भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए फेस्टिवल में उन सामाजिक संस्थाओं को मंच दिया जा रहा है, जो केमिकल फ्री कॉस्मेटिक, कपड़े व दैनिक प्रयोग के अन्य वस्तुओं को डिस्प्ले करेंगे और केमिकल फ्री जीवन शैली जीने की राह सुझाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, पूनम सचदेवा, श्वेता बंसल, मीनल पारसवानी, ऋतु बजाज, नूतम बजाज, शुभि गुप्ता, एकता गोयल, चांदनी ग्रोवर, दीपक नागरानी, मोनिका आदि उपस्थित थे।
ध्यान दें

-पेपर नेपकिन के बजाय रूमाल का प्रयोग करें।

-स्ट्रो का प्रयोग अनवश्यक रूप से न करें।

-बाजार जाते समय थैला अवश्य ले जाएं, पॉलीथिन के बेवजह प्रयोग से बचें।
-बच्चों की नेपी का भी कम से कम प्रयोग करें।

-डिब्बाबंद और प्रिजर्व खाने से बचें।

Home / Agra / 6 Pillars अपनाइए और शानदार जिन्दगी का आनंद उठाइए, पूरी जानकारी यहां लीजिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो