scriptमां की गोद बनी 10 माह की बच्ची के लिए मौत का कारण, मिली ऐसी दर्दनाक मौत कांप जाएगी रूह | Ten month old Girl child death | Patrika News
आगरा

मां की गोद बनी 10 माह की बच्ची के लिए मौत का कारण, मिली ऐसी दर्दनाक मौत कांप जाएगी रूह

थाना शमसाबाद क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई।

आगराDec 17, 2018 / 04:08 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई। छत पर बच्ची को मां गोद में खिला रही थी। तभी अचानक मां की गोद से बच्ची फिसल गई। 10 माह की मासूम एक मंजिला मकान के आंगन में आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यहां का है मामला
शमसाबाद के मोहल्ला गोपालपुरा के रहने वाले दीपक गुप्ता परचून कारोबारी हैं। दीपक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। उनके दो बच्चे थे। तीन साल का बेटा लक्ष्य और 10 माह की बेटी नाव्या। बताया गया है कि सुबह के समय उनकी पत्नी शिवानी अपनी 10 महीने की दुधमुंही बच्ची नाव्या को गोद में लेकर खिला रही थी। तभी खेलते समय नाव्या उनके हाथ से छिटककर नीचे आंगन में जा गिरी।
बच्ची की हो गई मौत
आंगन पक्का होने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। घटना से घबरा परिजन उसे लेकर आगरा के निजी अस्पताल में गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं जिसने भी यह घटना सुनी, वो भी सन्न रह गया।

Home / Agra / मां की गोद बनी 10 माह की बच्ची के लिए मौत का कारण, मिली ऐसी दर्दनाक मौत कांप जाएगी रूह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो