scriptरात भर किसान के घर में चोरों ने मचाया धमाल, सुबह का नजारा होश उड़ाने वाला था | Theft in farmer house crime hindi news | Patrika News
आगरा

रात भर किसान के घर में चोरों ने मचाया धमाल, सुबह का नजारा होश उड़ाने वाला था

थाना मलपुरा के नगला ब्राह्मण में चोरों ने किसान के घर को अपना निशाना बना लिया।

आगराMar 24, 2018 / 06:08 pm

धीरेंद्र यादव

Theft  in farmer house

Theft in farmer house

आगरा। थाना मलपुरा के नगला ब्राह्मण में चोरों ने किसान के घर को अपना निशाना बना लिया। चोर लाखों रुपए का माल लेकर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी की पत्नी के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें –

विकलांग भी जुड़ेंगे भारत निर्वाचन आयोग की इस बड़ी मुहिम से

यहां का मामला
थाना मलपुरा के नगला ब्राह्मण निवासी राजू पुत्र पूरन चंद किसान है। वह शुक्रवार को गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए गए थे। घर पर उनकी पत्नी राधा अकेली थी। शानिवार सुबह जब वह भैंसो को चारा डालने के लिए उठी तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। गोदरेज टूटी हुई थी। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आधा सामान पीछे खेत में पड़ा हुआ था। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होने मलपुरा पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त किया। उन्होने कहा कि पुलिस के सुस्त रवैये के चलते चोर क्षेत्र में साक्रिय हो गए हैं, लेकिन इस ओर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में चोरों और लुटेरो के हौसले बुलंद हैं।
ये भी पढ़ें –

लोहिया के आर्दशों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का होगा काम

शिक्षामित्र अब विधायकों को याद दिलाएंगे संकल्प पत्र का ये वादा

किसान को कर गए कंगाल
घर में चोरी होने की खबर मिलते ही राजू भी गांव आ गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। राजू ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से 40 हजार रुपए नकद, 3 सोने की अंगूठी, 250 ग्राम पायजेब, एक जोडी बिछुआ, एक कंधनी आदि सामान ले गए हैं। एसओ मलपुरा ने बताया है कि पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।

Home / Agra / रात भर किसान के घर में चोरों ने मचाया धमाल, सुबह का नजारा होश उड़ाने वाला था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो