scriptखरमास में ये छह काम जरूर करें, विशेष रूप से रहेगी भगवान की कृपा | these work should definitely do in kharmas-malmas, astrologer tips | Patrika News
आगरा

खरमास में ये छह काम जरूर करें, विशेष रूप से रहेगी भगवान की कृपा

खरमास यानि की मलमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा, खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य निषेद्ध होता है, मलमास के समय भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती हैं|

आगराDec 14, 2018 / 03:22 pm

suchita mishra

kharmas

kharmas

जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इस अवधि को खरमास या मलमास के नाम से जाना जाता है। हर साल करीब एक महीना मलमास का होता है। इसे पौष मास भी कहा जाता है। खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी मकर संक्रांति तक रहेगा। आमतौर पर ये तो सभी जानते हैं कि खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। लेकिन आज हम आपको बताएंगे ऐसे कार्यों के बारे में जिसे खरमास में विशेष रूप से करना चाहिए। इनसे व्यक्ति को भगवान की विशेष कृपा मिलती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानिए उन कामों के बारे में।
1. खरमास या मलमास का महीने में भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
2. इस मास में पड़ने वाली एकादशियों पर उपवास रखें व भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों के साथ खीर का भोग लगाएं।
3. इस मास में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके भगवान विष्णु का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें व तुलसी की माला से 11 बार भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें।
4. पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। लिहाजा पूरे मास पीपल की पूजा करें, दीप जलाएं।
5. धार्मिक स्थलों पर स्नान-दान आदि करने का विशेष महत्व है।
6. कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिये खरमास की नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन करवाना पुण्य फलदायी माना जाता है।

Home / Agra / खरमास में ये छह काम जरूर करें, विशेष रूप से रहेगी भगवान की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो