scriptआगरा में 600 करोड़ की लागत से रफ्तार पकड़ेगी तीसरी रेलवे लाइन | Third railway line will increase speed at cost of 600 crores in Agra | Patrika News
आगरा

आगरा में 600 करोड़ की लागत से रफ्तार पकड़ेगी तीसरी रेलवे लाइन

— बजट स्वीकृत होने के बाद रेलवे लाइन निर्माण में तेजी आएगी। भांडई फ्लाई ओवर- इटावा डाउन रेल लाइन, आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच बन रहे नए पुल, तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए बजट स्वीकृत हुआ है।

आगराFeb 06, 2021 / 02:39 pm

arun rawat

rail line

rail line

आगरा। रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा लगातार धन भी स्वीकृत किया जा रहा है। इसी के तहत अब रेलवे ने तीसरी लाइन निर्माण के लिए 600 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे रेलवे लाइन निर्माण रफ्तार पकड़ सकेगी।
बजट में की थी घोषणा
एक फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए रेल बजट में आगरा रेल मंडल की कई बड़ी परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत किया गया है। रेल बजट में आगरा मंडल में सबसे अधिक धन मथुरा से आगरा होते हुए झांसी तक बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन के लिए आया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी रेल लाइन के लिएउ 600 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके साथ आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच दूसरी रेल लाइन के लिए बनाए जा रहे पुल के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये मिले हैं।
करोड़ों रुपए से बनेगी व्यवस्था
भांडई फ्लाई ओवर- इटावा डाउन रेल लाइन, आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच बन रहे नए पुल, तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। 2.11 किमी लंबे प्रोजेक्ट की कुल लागत 108 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रेल बजट में आगरा रेल मंडल में पलवल से मथुरा के बीच चल रहे चौथी रेल लाइन के काम के लिए भी धन स्वीकृत हुआ है। 80 किमी लंबी परियोजना के लिए 144 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा भांडई फ्लाई ओवर – इटावा रेल सेक्शन में डाउन रेल लाइन के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। डाउन रेल लाइन की परियोजना की कुल लागत 187 करोड़ रुपये है।

Home / Agra / आगरा में 600 करोड़ की लागत से रफ्तार पकड़ेगी तीसरी रेलवे लाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो