25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, आगरा से आरोपी किशोर गिरफ्तार

Highlights: -डायल 112 पर व्हाट्सएप के जरिए मिली धमकी -पुलिस ने केस दर्ज कर एक किशोर को हिरासत में लिया -किशोर आगरा की एक सोसायटी में रहता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Nov 2020, 9:48 AM IST

Yogi Adityanath

टीम 11 की बैठक में मुख्यमंत्री ने फैसला लिया कि निजी अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन तय दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से जान से मारने की धमकी मिलने से पुलिस महमे में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, यह धमकी यूपी पुलिस की 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज के जरिए दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक किशोर को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, रविवार को डायल 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया। इस मैसेज में सीएम योगी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें: स्नातक एमएलसी का चुनाव लड़ने पर पार्टी से निकाले गए भाजपा नेता

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल की लोकेशन से धमकी भेजने वाला आगरा का एक किशोर निकला। जिसे पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने आरोपी बच्चे के पास से मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिए। बताया जा रहा है कि बच्चे ने खेल-खेल में मैसेज भेजकर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दे डाली। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम में सीएम याेगी का बड़ा एक्शन मुजफ्फरनगर के एसडीएम को बनाया तहसीलदार

पहले भी सीएम को मिल चुकी धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले भी भी कई बार सीएम योगी को धमकी मिल चुकी हैं। गत 21 मई को ही सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी डायल 112 पर वॉट्सएप मैसेज के जरिए ही मिली थी। इस मैसेज में लिखा गया था 'सीएम योगी को बम से मारने वाला हूं, मुसलमानों के जान के दुश्मन हैं वो।'

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग