scriptNational Tourism Day: इस शहर में पर्यटन की हैं अपार संभावनाएं, शासन में अटका है प्रस्ताव | Tourism place immense possibilities in Firozabad District UP | Patrika News
आगरा

National Tourism Day: इस शहर में पर्यटन की हैं अपार संभावनाएं, शासन में अटका है प्रस्ताव

— उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पर्यटन के हिसाब से कई महत्वपूर्ण स्थान हैं, जहां टूरिस्ट आ सकते हैं लेकिन शासन की अनदेखी के चलते इस शहर को उसका हक नहीं मिल पा रहा है।

आगराJan 25, 2021 / 11:37 am

arun rawat

World Tourism Day

World Tourism Day

आगरा (Agra)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हर जिला वैसे तो किसी न किसी बात के लिए विख्यात है लेकिन फिरोजाबाद (Firozabad) जिला अपने आप में अलग है। यहां का इतिहास मुगल शासकों से लेकर अंग्रेजों तक की दास्तां को अपने अंदर समेटे हुए है। यहां मुगलों के आतंक की कहानियां किसी से छिपी नहीं हैं तो वहीं मुगल शासन में हुए अत्याचारों की दास्तां अभी भी देखने को मिल जाती है। खंडहर में तब्दील हुए महल और जमीनों की खुदाई से निकलने वालीं जैन भगवान की मूर्तियां मुगल शासकों के अत्याचारों की कहानी बयां करती हैं।
चन्द्रवाड़ है महत्वपूर्ण स्थान
फिरोजाबाद जिले का चन्द्रवाड़ (Chandrawad) पर्यटन (World Tourism Day) की स्थिति से काफी महत्वपूर्ण है। जिले के जसराना के पाढ़म में माता टीला मंदिर, चन्द्रवाड़ किला, हनुमान मंदिर गोपाल आश्रम, हिरनगांव के समीप कोटला किला, सूफी शाह दरगाह, वैष्णों देवी मंदिर उसायनी, पसीना वाले हनुमान मंदिर, जैन मंदिर सुभाष तिराहा, बड़े हनुमान मंदिर, कोटला किला, बंदरगाह के अलावा टूंडला का चर्च, यहां का रेलवे स्टेशन, फिरोजाबाद के चूड़ी कारखाने समेत अन्य स्थान यहां पर्यटन की स्थिति से काफी महत्वपूर्ण हैं। शहर विधायक मनीष असीजा का कहना है कि पर्यटन स्थल बनाने की मांग विधानसभा में उठाई गइ है। इसका मामला शासन स्तर पर अटका हुआ है।
आगरा में हैं पर्यटन के तमाम स्थल
आगरा में पर्यटन के तमाम स्थल हैं। इनमें ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा, सिकंदरा, अबकर का मकबरा, चीनी रोजा समेत अन्य पर्यटक स्थल हैं। जहां हर रोज हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। आगरा के समीप ही बसे फिरोजाबाद जिले को भी पर्यटन स्थल घोषित कर दिया जाए तो यहां की तस्वीर भी बदल जाएगी।
मथुरा है धार्मिक स्थल
ब्रज भूमि कहे जाने वाले मथुरा जिले को ही धार्मिक सथल माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि बने मथुरा के इर्द—गिर्द उन्होंने तमाम अपने जीवन की लीलाएं की हैं। इसलिए मथुरा, वृंदावन, गोकुल, महावन, बरसाना, नंदगांव समेत आस—पास क्षेत्र में श्रद्धालु हजारों की तादाद में यहां दर्शनों के लिए आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो