scriptPatrika news @ 6pm: गोशाल पहुंचे युवा IAS अधिकारी को देख छूटे अधिनस्थों के पसीने, डीएम ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, एक क्लिक में पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें | UP Breaking news in hindi up digital news tv ki news 11 july 2019 | Patrika News
आगरा

Patrika news @ 6pm: गोशाल पहुंचे युवा IAS अधिकारी को देख छूटे अधिनस्थों के पसीने, डीएम ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, एक क्लिक में पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

1. ससुर की पिस्टल के साथ बहू खिंचा रही थी फोटो, तभी चल गई गोली और निकल पड़ी चीख फिर…2. World Population Day 2019: विधायक ने कहा, देश की तरक्की और विकास के लिए परिवार नियोजन जरूरी3. अचानक गोशाल पहुंचे इस यंग IAS अधिकारी को देख मची खलबली, दौड़े-दौड़े पहुंचे नगर निगम अधिकारी4. जिलाधिकारी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, पैरवी में जुटे सचिव5. Tamanche pe Disco: सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने किया तमंचे पर डिस्को, शादी में आए बाराती देखकर रह गए हैरान, देखें वीडियो

आगराJul 11, 2019 / 05:46 pm

धीरेंद्र यादव

UP Breaking

UP Breaking

ससुर की पिस्टल के साथ बहू खिंचा रही थी फोटो, तभी चल गई गोली और निकल पड़ी चीख फिर…
आगरा। लाइसेंसी पिस्टल के साथ फोटो खिंचाना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान पर बन आयी। फोटो खिंचाते समय अचानक पिस्टल से गोली चल गई और महिला के सीने से होते हुए कंधे से पार हो गई। महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिस्टल को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ससुर की पिस्टल के साथ बहू खिंचा रही थी फोटो, तभी चल गई गोली और निकल पड़ी चीख फिर…

UP Breaking
World Population Day 2019: विधायक ने कहा, देश की तरक्की और विकास के लिए परिवार नियोजन जरूरी
आगरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर बृहस्पतिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवारे का शुभारम्भ हो गया, जो कि 24 जुलाई तक मनाया जायेगा। परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए आगरा कालेज ग्राउण्ड से रैली निकाली गयी। रैली को भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार वत्स ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
World Population Day 2019: विधायक ने कहा, देश की तरक्की और विकास के लिए परिवार नियोजन जरूरी

UP Breaking
अचानक गोशाल पहुंचे इस यंग IAS अधिकारी को देख मची खलबली, दौड़े-दौड़े पहुंचे नगर निगम अधिकारी
मथुरा। समय दोपहर के एक बजे। अचानक एक युवा आईएएस अधिकारी वृंदावन स्थिति कान्हा आश्रय स्थल (गौशाला) में दाखिल होता है। गौशाला में तौनात कर्मचारियों को जब पता चला कि कौन आया है तो एक दम सभी हरकत में आ जाते हैं। कुछ नगर निगम के अधिकारी साथ थे वहीं अन्य अन्य नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को पता चलता है कि नवागत नगरायुक्त जॉइन करने से पहले ही कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं तो दौड़े-दौड़े अन्य कर्मचारी/अधिकारी भी गौशाला पहुंच गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अचानक गौशाल पहुंचे इस यंग IAS अधिकारी को देख मची खलबली, दौड़े-दौड़े पहुंचे नगर निगम अधिकारी

UP Breaking
जिलाधिकारी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, पैरवी में जुटे सचिव
पीलीभीत। जिलाधिकारी के आदेश के बाद हुए तबादले में अब महकमे में खलबली मच गई है, तबादलों के आदेश निरस्त कराने के लिए अब सचिव माननीयों की शरण में जाने लगे हैं, सिफारिश के बाद 3 सचिवों के तबादले निरस्त भी कर दिए गए। जानकारी के मुताबिक एक ही ब्लॉक में लंबे समय तक जमे हुए सचिवों के ट्रांसफर किए गए थे ट्रांसफर ऑर्डर निकलते ही महकमे में खलबली मच गई। पंचायत सचिव अब पैरवी करा कर अपने ट्रांसफर को रुकवाने में लग गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जिलाधिकारी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, पैरवी में जुटे सचिव

UP Breaking
Tamanche pe Disco: सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने किया तमंचे पर डिस्को, शादी में आए बाराती देखकर रह गए हैरान, देखें वीडियो
फिरोजाबाद। सत्ता के नशे में चूर भाजपा युवा मोर्चा आगरा के महानगर अध्यक्ष ने फिरोजाबाद टूंडला के एक मैरिज होम में जमकर तमंचे पर डिस्को किया। बारात चढ़ने के दौरान वह दो अलग—अलग हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी मोबाअल में कैद हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो