आगरा

19 नवंबर तय करेगी भाजपा के मेयर का भविष्य

नगर निकाय चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी के लिए योगी करेंगे जनसभा

आगराNov 15, 2017 / 11:44 am

अभिषेक सक्सेना

yogi

आगरा। नगर निकाय चुनाव में जीत लिए भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मैदान में उतर आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के मेयर नवीन जैन के लिए 19 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए भाजपाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेयर प्रत्याशी के लिए भाजपा में प्रचारकों की बड़ी लिस्ट
टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में लंबी चौड़ी लिस्ट थी। वैश्य, ब्राह्मणों के बीच फंसी टिकट को आगरा में नवीन जैन को मेयर प्रत्याशी बनाया गया। कार्यकर्ताओं में पार्षदों के बीच हुए टिकट बंटवारे को लेकर भी रोष व्याप्त है। आगरा में भाजपा विधायक पर स्याही कांड भी हो चुका है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई हुई, जिसके चलते एक समाज विशेष में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मनाने का काम शुरू कर दिया। इसकी शुरूआत उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की। उन्होंने आगरा में आकर रुठे कार्यकर्ताओं को मनाने का काम किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने भी पिछले दिनों बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। इसके बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में आकर मेयर प्रत्याशी के लिए सभा करेंगे।
पड़ोसन ने किशोरी के साथ किया कुछ ऐसा कि जब पता लगा तो उड़े होश


कोठी मीना बाजार में करेंगे जनसभा
योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पहले 16 नवंबर को था। लेकिन, आगरा में 19 नवंबर के लिए उनका कार्यक्रम तय हुआ। नगर निकाय चुनाव में जनसभा के लिए भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी। कोठी मीना बाजार में होने वाली जनसभा के लिए भाजपाईयों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जनसभा किस समय होगी और योगी आदित्यनाथ का समय क्या होगा, कार्यक्रम लिस्ट अभी नहीं आई है। शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि कार्यक्रम की सूचना पर तैयारियों में भाजपाई जुट गए हैं।

Home / Agra / 19 नवंबर तय करेगी भाजपा के मेयर का भविष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.