scriptपड़ोसन ने किशोरी के साथ किया कुछ ऐसा कि जब पता लगा तो उड़े होश | WeBare of Neighbors who sold agra girl in panjab hindi news | Patrika News
आगरा

पड़ोसन ने किशोरी के साथ किया कुछ ऐसा कि जब पता लगा तो उड़े होश

जगदीशपुरा थाना अंतर्गत किशोरी को पंजाब में बेच आई पड़ोस की महिला, तीन महीने बाद लग सका सुराग, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर किशोरी मुक्त कराने के

आगराNov 15, 2017 / 10:27 am

अभिषेक सक्सेना

up police

demo picture

आगरा। घर से सामान लेने गई एक किशोरी तीन महीने पहले अचानक गायब हो गई। जब परिवारवालों ने उसे खोजा, तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में कराई। तीन महीने बाद किशोरी का फोन जब परिवारवालों के पास आया, तो वे हैरान रह गए। जिस किशोरी के लिए वे दर दर भटक रहे थे। उसे पंजाब में एक व्यक्ति के यहां बेच दिया गया था। पीड़ित किशोरी ने परिजनों को जो सच्चाई बताई, उसके बाद उन्होंने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने आनन फानन में एक टीम बनाकर किशोरी की बरामदगी के लिए पंजाब रवाना किया।
अचानक गायब हुई किशोरी
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक किशोरी तीन महीने पहले घर से अचानक गायब हो गई थी। बीते दिनों परिजनों को एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसके बाद उन्हें सच्चाई का पता लग सका। बताया गया है कि किशोरी को पड़ोस में रहने वाली महिला ने पंजाब में बेच दिया। वहां किसी व्यक्ति के घर में वो काम रही थी। किशोरी ने बताया कि पड़ोस की महिला ने उससे कहा कि उसके मां बाप ने कहा है कि उसे नौकरी के लिए दूसरे शहर में ले जाए। इसके चलते किशोरी महिला के साथ चलने के लिए राजी हो गई। महिला उसे पंजाब लेकर आई। यहां वो कुछ लोगों के घर उसे ले गई। एक दिन बाद उसे छोड़कर चली गई।
होम सर्विस के लिए बेच दी किशोरी
किशोरी ने रविवार को परिजनों को छुप छुपाकर फोन किया। किशोरी ने परिजनों को बताया कि वो पंजाब में एक घर में काम रही है। यहां उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। खाने पीने को भी सही से नहीं मिलता है। उसके साथ बात बात पर मारपीट तक की जाती है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया और उस नंबर की पूरी डिटेल निकलवाई। इसके बाद पता चला कि वो नंबर पंजाब का है। पुलिस ने एक टीम को पंजाब के उस पते पर भेजा है, जहां से किशोरी ने फोन किया था। वहीं पड़ोस में रहने वाली महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला कई दिनों से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

Home / Agra / पड़ोसन ने किशोरी के साथ किया कुछ ऐसा कि जब पता लगा तो उड़े होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो