scriptCAA को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम दूर करें- डॉ. दिनेश शर्मा | UP deputy CM Dr Dinesh Sharma syas support CAA latest news | Patrika News
आगरा

CAA को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम दूर करें- डॉ. दिनेश शर्मा

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मैसियास बोलसोनारो की आगरा एयरपोर्ट पर आगवानी करने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

आगराJan 28, 2020 / 09:47 am

Bhanu Pratap

naveen jain

naveen jain

आगरा। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मैसियास बोलसोनारो की आगरा एयरपोर्ट पर आगवानी करने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डॉ. दिनेश शर्मा जी का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हुई रैली के बार में पूछताछ की।
naveen jain
रैली के बारे में पूछताछ

इस बैठक के दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कोठी मीना बाजार मैदान पर हुई रैली की सफलता कैसी रही, इसकी भी जानकारी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों से ली। इतना ही नहीं नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने पर उन्होंने जोर दिया। इस अवसर पर महापौर नवीन जैन, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक रामप्रताप चौहान, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक महेश गोयल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
naveen jain
स्वागत किया

इससे पूर्व भारत के दौरे पर आए ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर मैसियास बोलसोनारो की सोमवार को आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और शहर के प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन आगवानी की। उप मुख्‍यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और शहर के प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन ने अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मैसियास बोलसोनारो व उनकी दोनों बेटियों का बुके देकर स्वागत सत्कार किया गया। स्वागत सत्कार को पाकर ब्राजील के राष्ट्रपति काफी उत्साहित नजर आए।

Home / Agra / CAA को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम दूर करें- डॉ. दिनेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो