scriptसट्टा बाजार में खिल रहा कमल, जानिए दूसरे नंबर पर कौन | UP election 2017 bjp win in satta bazar | Patrika News
आगरा

सट्टा बाजार में खिल रहा कमल, जानिए दूसरे नंबर पर कौन

सट्टा बाजार में जानिए किस पर लगा कितना बड़ा दांव।

आगराNov 23, 2017 / 09:20 am

धीरेंद्र यादव

lok sabha election 2019, satta bazar

UP election 2017 Satta bazar

आगरा। यूपी निकाय चुनाव 2017 में हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों ने भी अपने अपने स्तर से विश्लेषण शुरू कर दिया है, लेकिन इन सबके बीच सट्टोरियों का मानना है कि भाजपा आगे है। यही कारण है सट्टे के इस गेम में भाजपा का भाव सबसे अधिक बढ़ा हुआ है। सट्टा मार्केट में दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर बसपा नजर आ रही है।

भाजपा पर बड़ा दांव
सट्टा बाजार में चुनाव के बाद हलचल मची हुई है। आगरा में किस पार्टी का मेयर प्रत्याशी जीत रहा है। किस पार्टी के कितने पार्षद जीत रहे हैं। कौन सा प्रत्याशी हा रहा है। सभी पार्टियों के भाव तय हो चुके हैं। सट्टा बाजार से जुड़े लोगों से बात करने पर पता चला कि सट्टा बाजार में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। सटोरियों ने इस भाव के आधार पर ही सौदेबाजी भी शुरू कर दी है। सट्टा बाजार के खिलाड़ियों की मानें तो भाजपा के प्रत्याशी दमदारी के साथ जीत रहे हैं।

सपा दूसरे और बसपा को तीसरा स्थान
वहीं सटोरियों ने समाजवादी पार्टी को दूसरा और बहुजन समाज पार्टी को तीसरा स्थान दिया हुआ है। सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन पर 50, राहुल चतुर्वेदी पर 75 और बसपा प्रत्याशी दिगंम्बर सिंह धाकरे पर 90 का भाव है। इसके साथ ही 100 वार्डों की बात करें, तो यहां भी बसपा को तीसरे स्थान पर देखा जा रहा है।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
आगरा में नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं जिले में सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम में महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से संपन्न हुआ।

Home / Agra / सट्टा बाजार में खिल रहा कमल, जानिए दूसरे नंबर पर कौन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो