scriptबृज में ये तीन प्रत्याशी साबित हुए सबसे बड़े लड़ैया, इनके नाम बना एक रिकॉर्ड | UP lok sabha election result 2019 record by rajkumar chahar Arun sagar | Patrika News
आगरा

बृज में ये तीन प्रत्याशी साबित हुए सबसे बड़े लड़ैया, इनके नाम बना एक रिकॉर्ड

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर छह प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़े और जीते

आगराMay 25, 2019 / 07:30 am

अमित शर्मा

bjp leads on all four seats in bundelkhand

bjp

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि कौन कितने पानी में है। बृज क्षेत्र की 13 सीटों की बात करें तो सर्वाधिक बड़ी जीत फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजुकमार चाहर ने दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर को 4,95,065 मतों से हराया है। बरेली मंडल में सबसे बड़ी जीत शाहजहांपुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर के नाम रही। उन्होंने बसपा प्रत्याशी को 2,68,418 मतों से हराया। अलीगढ़ मंडल में सबसे बड़ी जीत हाथरस से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर के नाम रही है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को 2,60,208 मतों से हराया। तीनों ही प्रत्याशी पहली बार सांसद का चुनाव लड़े हैं।
Fatehpur sikri lok sabha result
छह प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़े और जीते

बृज क्षेत्र में पहली बार चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों का जलवा रहा। फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, आगरा से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, फिरोजाबाद से डॉ. चन्द्रसेन जादौन, शाहजहांपुर से अरुण सागर, बदायूं से डॉ. संघमित्रा मौर्य और हाथरस राजवीर दिलेर ने पहली बार चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्द की।
Shahjahanpur lok sabha result
बरेली मंडल
शाहजहांपुर, अरुण सागर, जीत का अंतर 2,68,418

पीलीभीत, फिरोज वरुण गांधी, जीत का अंतर 2,55,627

बदायूं, डॉ. संघमित्रा मौर्य, जीत का अंतर 1,84,54
बरेली, संतोष गंगवार, भाजपा,जीत का अंतर 1,67,282

आंवला, धर्मेन्द्र कश्यप, भाजपा, जीत का अंतर 1,13,743
आगरा मंडल

फतेहपुर सीकरी, राजकुमार चाहर, भाजपा, जीत का अंतर 4,95,065

मथुरा, हेमा मालिनी, भाजपा, 2,93,471

आगरा, प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा, जीत का अंतर 2,11,546

मैनपुरी, मुलायम सिंह यादव, सपा, 94,389
फिरोजाबाद, डॉ. चन्द्रसेन जादौन, भाजपा, जीत का अंतर 28,781

अलीगढ़ मंडल

हाथरस, राजवीर दिलेर, भाजपा, जीत का अंतर 2,60,208

अलीगढ़, सतीश कुमार गौतम, भाजपा, जीत का अंतर 2,29,261

एटा, राजवीर सिंह राजू भैया, भाजपा, जीत का अंतर 1,22,670
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App h
rajvir diler

Home / Agra / बृज में ये तीन प्रत्याशी साबित हुए सबसे बड़े लड़ैया, इनके नाम बना एक रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो