scriptथाने का पास कमरे में फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी शव | UP Police Constable commit Suicide | Patrika News
आगरा

थाने का पास कमरे में फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी शव

आगरा के थाना कागारौल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आगराAug 26, 2019 / 12:37 pm

अमित शर्मा

थाने का पास कमरे में फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी शव

थाने का पास कमरे में फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी शव

आगरा। कासगंज के बाद एक और पुलिसकर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आगरा के थाना कागारौल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह पुलिसकर्मी का शव थाने के समीप बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
यह भी पढ़ें

सिपाही के बेटे ने युवक के साथ की मारपीट, इसके बाद जो हुआ उससे उड़ गए पुलिसकर्मियों के होश

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी पुलिसकर्मी जितेंद्र आगरा के थाना कागारौल में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात था। जितेंद्र थाने के समीप ही बने कमरे में रहता था। जितेंद्र ने रविवार रात को फांसी लगा ली। सोमवार सुबह लोगों ने जब उसका शव लटकता देखा तब जानकारी हुई। सूचना मिलने पर एसपी देहात और सीओ अछनेरा कागारौल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है। 
यह भी पढ़ें– युवक की सरेआम बेरहमी से हत्या, पहले मारी गोली फिर गला रेता, जानिए पूरा मामला!

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र छह माह पहले भी एक बार आत्महत्या की कोशिश कर चुक है। लेकिन इस दौरान उसे बचा लिया गया। बात में जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो