scriptExclusive: दुष्कर्म से पहले यूपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, हैरान कर देने वाला मामला, देखें वीडियो | UP police filed a case against accused Before rape | Patrika News
आगरा

Exclusive: दुष्कर्म से पहले यूपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, हैरान कर देने वाला मामला, देखें वीडियो

थाना अछनेरा का मामला, पुलिस पर उठे सवाल।

आगराNov 27, 2019 / 02:55 pm

धीरेंद्र यादव

vlcsnap-2019-11-27-14h54m39s010.png
आगरा। यूपी पुलिस का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जाता है, लेकिन बड़ी बात ये है कि पुलिस केस डायरी में जो लिखा गया है, उसके अनुसार दुष्कर्म की घटना से पहले ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। घटना करीब छह घंटे बाद की है और रिपोर्ट पहले दर्ज हुई। इतना ही नहीं, वादिया की तहरीर में स्प्ष्ट है कि 5 नवंबर की रात्रि दो बजे घटना होती है और केस डायरी की मानें तो रात्रि में ही चिकित्सीय परीक्षण भी हो जाता है।
ये है मामला
ये मामला थाना अछनेरा के एक गांव का है। जहां पांच नवंबर को एक शादी समारोह में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाला युवक पर 10 वर्ष की मासूम को साथ लेजाकर दुष्कर्म करने का आरोप है, जबकि शादी समारोह चार नवंबर का था। ये तो कुछ भी नहीं, आगे जो पुलिस ने किया, वो वास्तव में हैरान कर देने वाला है। घटना पांच नवंबर की रात्रि दो बजे होना तहरीर में बताई गई है। तहरीर में वादी पड़िता की मां ने साफ कहा है कि पांच नवंबर की रात्रि दो बजे उसकी बेटी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया है, जिसके बारे में पुत्री ने उसे अगले दिन बताया। केस डायरी में पीड़िता का भी बयान दर्ज है, जो वादिया के बयान से मेल नहीं खाता है।
अब ये सवाल हो रहे हैं खड़े ?
पुलिस ने केस डायरी में पांच नवंबर 2019 को मुकदमा दर्ज होने का समय 20.25 बताया है।
वादिया ने अपने बयान में घटना पांच नवंबर 2019 को रात्रि दो बजे होने की बात कही है।
पीड़िता के बयान के अनुसार उसने घटना की जानकारी अगले दिन परिजनों को दी, यानि 6 नवंबर को।
वहीं पुलिस केस डायरी में चिकित्सीय परीक्षण 5 नवंबर 2019 को होने की बात दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो