8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Shiksha Mitra Salary : शिक्षामित्रों को जैसे ही मिली 30 हजार मानदेय मिलने की खबर, खिल उठे चेहरे

UP Shiksha Mitra को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मानदेय में इजाफे का मिल सकता है सबसे बड़ा तोहफा !
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:43 PM IST

UP Shiksha Mitra

UP Shiksha Mitra

आगरा। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को खबर मिली, कि उनका मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया जा रहा है, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि सरकार द्वारा यदि ये निर्णय अमल में लाया जाता है, तो शिक्षामित्रों पर सबसे बड़ा उपकार होगा। शिक्षामित्र संगठन इसी मांग को लेकर लड़ाई भी कर रहा था।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के जवान ने पांच रुपये के लिए की इतनी शर्मनाक हरकत, चौकी हुई खून से लथपथ, देखें वीडियो

ये मिली जानकारी
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि योगी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बीच का रास्ता निकालने में जुटे हुए थे। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाये जाने की संभावनाओं पर काम शुरू कर दिया है। बताया ये भी जा रहा है कि सबकुछ ठीक ठाक चला, तो लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शिक्षामित्रों को बड़ी खबर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - दरोगा जी पहले तो अकड़े, लेकिन टी शर्ट और शॉर्ट्स वाले युवक को जब पहचाना, तो छूट गए पसीने और फिर... देखें वीडियो


इन पर भी हो रहा विचार
वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन द्वारा जो सुझाव दिये गए थे, उन पर भी ये कमेटी विचार कर रही है। कमेटी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रभावित किये बिना शिक्षामित्रों को बड़ी राहत दे सकती है। न्याय विभाग और वित्त विभाग से शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी राय मांगी गई है।

ये भी पढ़ें - सपा के इस मुस्लिम नेता के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपी का नाम सुनकर रह जायेंग हैरान

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड ने लव लेटर में लिख दी ऐसी बात, जिसे पढ़ने के बाद प्रेमी ने कर ली आत्महत्या...