scriptप्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में ‘चीता’ साबित हुआ ये युवक, जीता स्वर्ण | up state championship 800m race gold medal | Patrika News
आगरा

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में ‘चीता’ साबित हुआ ये युवक, जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया से गांव के युवाओं को मिल रहा नया मुकाम, पिनाहट के ब्रजमोहन ने जीता स्वर्ण पदक

आगराJan 16, 2019 / 12:29 pm

अभिषेक सक्सेना

up state championship 800m race gold medal

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में ‘चीता’ साबित हुआ ये युवक, जीता स्वर्ण

आगरा। खेलेगा कूदेगा बढ़ेगा इंडिया…खेलो इंडिया से गांव के युवाओं को नया मुकाम मिल रहा है। खिलाड़ियों की प्रतिभाएं और निखरेंगी अगर उन्हें सुविधाएं मिल जाएं। लेकिन, जो सुविधाएं अभी हैं, उन्हीं में युवा बड़ा नाम रोशन कर रहे हैं।
हापुड़ में हुई प्रतियोगिता
आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट के बघेल कॉलोनी निवासी नारायण सिंह के पुत्र ब्रजमोहन ने तृतीय प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ सिटी में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में बॉलीबाल, खो खो, कब्बड़ी, लॉन्ग जम्प आदि खेलों का आयोजन हुआ था। जिसमें पिनाहट के ब्रजमोहन ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्रजमोहन पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुका है।
लोगों ने दी बधाई
पिनाहट पहुंचने पर ब्रजमोहन का स्वागत किया गया। इस दौरान कुलदीप बघेल, विष्णु बघेल, गौरव शर्मा, पंकज तोमर, रवि परिहार, राजेश गुप्ता आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो