2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhvi Raje Scindia: राजमाता सिंधिया की तबीयत बिगड़ी, बहू प्रियदर्शिनी राजे अचानक दिल्ली रवाना

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया की हालत नाजुक...। गुना-शिवपुरी दौरा छोड़ दिल्ली रवाना हुई बहू प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया...।

2 min read
Google source verification
Rajmata Madhviraje Scindia's Health Deteriorated

scindia royal family news - सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवीराजे सिंधिया की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बुधवार को यह खबर सुन उनकी बहु प्रियदर्शिनी राजे (priydarshini raje scindia) अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिल्ली रवाना हो गई। दो मई को भी उनके सभी कार्यक्रम निरस्त रहेंगे। राजमाता के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल गुना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वे यहां से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। दिल्ली एम्स में फरवरी माह से ही उनका इलाज चल रहा है। 15 फरवरी को भी वे वेंटिलेटर पर थीं। 70 वर्षीय माधवीराजे सिंधिया के लंग्स में इंफेक्शन है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें वंटिलेटर पर रखा गया है।

बुधवार को राजामाता की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना एम्स प्रशासन ने जैसे ही सिंधिया परिवार को दी, इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया तुरंत ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। प्रियदर्शिनी इन दिनों गुना-शिवपुरी में अपने पति के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्थ थीं। दो मई को भी प्रियदर्शनी राजे के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

तीन माह से वेंटिलेटर पर

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से है माधवी राजे

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।