
मनीष गीते patrika.com की मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा हैं और वर्तमान में मध्यप्रदेश के डिजिटल हेड की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वर्ष 1993 में पत्रकारिता की शुरुआत हुई। पहली बार चुनाव सर्वेक्षण के साथ ही रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और तीन दशक से अधिक के पत्रकारिता सफर में प्रिंट से लेकर डिजिटल मीडिया तक विभिन्न भूमिकाओं में काम किया। भोपाल में दैनिक भास्कर, नवभारत और दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार-पत्रों में कार्य करते हुए उन्होंने सक्सेस स्टोरी, प्रेरणादायक कहानियों, क्राइम, राजनीति, इन्वेस्टिगेटिव और आंखों देखी रिपोर्टिंग के साथ दिव्यांगजन अधिकारों, फॉरेस्ट, टूरिज्म और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वर्ष 1998 से 2002 तक नवभारत.कॉम और 2002 से 2008 तक भास्कर.कॉम में अहम भूमिका निभाई। प्रिंट में वापसी करते हुए वर्ष 2008 में राजस्थान पत्रिका समूह के भोपाल संस्करण से जुड़े और सिटी डेस्क, रीजनल डेस्क तथा हाइपर लोकल पुलआउट में जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2015 से फिर डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में मध्यप्रदेश की डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। पत्रिका में रहते कई टास्क मिले और कई बार सम्मान भी मिला। भोपाल शहर के केरवा क्षेत्र की पहाड़ियों में टाइगर के पगमार्क मिलने की खबर और कस्तूरबा अस्पताल की बिल्डिंग गिरने की इनसाइड स्टोरी काफी चर्चित रही। खाली वक्त में फोटोग्राफी और जंगल-पहाड़ों पर ट्रैकिंग पर जाने से नई ऊर्जा मिलती है। संपर्क करने का पता- (E-Mail- manish.gite@in.patrika.com)
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
