2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई से लखनऊ जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 25 फीट नीचे खाई में फंसे चार लोगों को पुलिस ने निकाला

Ratlam Car Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार को सुबह हुए 25 फीट गहरी खाई में गिर गई थी कार...। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों की जान बचा ली...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Manish Gite

•

Updated: 2 Nov 2026, 11:18 AM IST

ratlam car

ratlam car- रतलाम में सोमवार को सुबह हुए हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाते एंबुलेंस कर्मी। (फोटो-पत्रिका0

Ratlam Car Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर रात को सन्नाटा था। हाईवे पर कोई इंसान नजर नहीं आ रहा था। तभी मुंबई से लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार हादसे का शिकार हो जाती है और वो पुल से 25 फीट नीचे खाई में गिर जाती है। इसें एक ही परिवार के चार लोग फंस जाते हैं। जो जिंदगी और मौत से जूझने लगते हैं। सभी भगवान का नाम लेने लगते हैं। इस बीच पुलिस के तीन जवान अचानक देवदूत बनकर पहुंच जाते हैं। अपनी जान की परवाह किए बगैर वे खाई में उतर जाते हैं और एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों को 25 फीट ऊपर सड़क तक ले आते हैं। वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत और फर्ज की इस तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया। हर कोई इन जांबाज पुलिस कर्मचारियों की सराहना कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, परिवार मुंबई से लखनऊ की ओर जा रहा था। मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर रतलाम के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सोमवार सुबह 4 बजे के करीब आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हो गया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

पुलिस की तत्परता काम आई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस जवानों की इस मानवीय पहल की सराहना हो रही है। हादसे की सूचना डायल 112 पर मिलते ही चीता-3 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कार पुल से करीब 25 फीट नीचे गिरी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने जोखिम उठाया और नीचे खाई में उतरकर कार में फंसे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

इस रेस्क्यू अभियान में थाना दीनदयाल नगर के आरक्षक सुनील डावर, आरक्षक आर्यन सूर्यवंशी और एफआरवी पायलट नईम खान की विशेष भूमिका रही। पुलिस जवानों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर जिस तत्परता और साहस का परिचय दिया, वह मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गया।