1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में उत्साह से मना मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:31 PM IST

Madhya Pradesh Foundation Day in Ratlam

मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रतलाम। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम के गुलाब चक्कर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनिता चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सांसद चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का पहले का और वर्तमान का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। आज प्रदेश कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महिलाएं पंच से लेकर सरपंच तक तथा नौकरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं। बच्चे शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मंगोलिया यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां बड़ी संख्या में महिलाएं वाहन चलाती हैं, जो सराहनीय है।

प्रदेश की मिट्टी कृषि उत्पादन के लिए उपजाऊ
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की नदियां उद्योग, सिंचाई और पेयजल के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रदेश की मिट्टी कृषि उत्पादन के लिए उपजाऊ है। मध्यप्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नई सोच और नई गति के साथ मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मध्यप्रदेश का इतिहास गौरवशाली रहा
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास गौरवशाली रहा है। अवंतिका का प्राचीन समय से विशेष स्थान रहा है। राजा भोज और सम्राट विक्रमादित्य जैसे शासकों ने इस क्षेत्र को नई पहचान और ऊंचाइयां प्रदान कीं। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण के पश्चात 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ। प्रदेश ने अब तक अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

किसानों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कृषि क्विज में जिले के चयनित तीन किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रथम पुरस्कार ट्रैक्टर, जितेंद्र गुर्जर, ग्राम रिंगनोद, तहसील जावरा, द्वितीय पुरस्कार बुलेट, श्री राम राठौर, ग्राम सिनोद, तहसील रतलाम तथा तृतीय पुरस्कार ई स्कूटी, श्री कृष्णपाल सिंह डोडिया, ग्राम लोद, तहसील जावरा को प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों के किया सम्मान
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले के दो प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये के चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय महाविद्यालय बाजना की छात्रा दीक्षा सोनी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरडिय़ा गोयल के विद्यार्थी पुष्कर बोरिया शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य विप्लव जैन, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।