3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त, कांग्रेस ने किया था समर्थन, हरदीप सिंह से भी जवाब तलब

Rajya Sabha Bypoll: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त...। एक दिन पहले ही दिया था कांग्रेस ने समर्थन...। भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी से भी जवाब-तलब।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:25 PM IST

rajya sabha nomination

rajya sabha nomination- हरदीप सिंह पुरी (फोटो Ians)

Rajya Sabha Bypoll: मध्यप्रदेश के विधानसभा में मंगलवार को दोपहर में हुए घटनाक्रम के बाद निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार समाजसेवी राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रस ने इन्हें समर्थन देने का ऐलान किया था। इधर, भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी पर कांग्रेस ने जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को थोड़ी देर पहले विधानसभा में पहुंचे कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और पीसी शर्मा के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह भी पहुंचे थे। यहां हुए घटनाक्रम के बाद राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त कर दिया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में हाल ही में खाली हुए राज्यसभा की सीट पर हरदीप सिंह पुरी भाजपा से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

दरअसल, मंगलवार को नामांकन पत्रों की आधिकारिक जांच (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच प्रक्रियात्मक त्रुटियों के चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। इसके साथ ही एक अन्य उम्मीदवार कांते सायन्ना का भी पर्चा जांच में खारिज हो गया। कांग्रेसकी आपत्ति के बाद भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी से भी जवाब तलब किया गया है। उन्हें शाम 5 बजे तक का समय भी दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि हरदीप सिंह पुरी ने अपनी और परिवार की कुछ जानकारी शपथ पत्र में छुपाई है।

लोहानी का नामांकन निरस्त करने का कारण फार्म 26 था। निर्वाचन आयोग की ओर से अनिवार्य किया गया शपथ पत्र फरा्म 26 संलग्न नहीं था। दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूरी वैधानिक दस्तावेज पूरे न हो पाने पर निटर्निंग ऑफिसर ने यह कदम उठाया है। दो प्रमुख उम्मीदवारो के चुनावी दौड़ से बाहर होने के बाद राजनीतिक समीकरणों में उलटफेर देखने को मिल सकता है।

निरस्त हो हरदीप सिंह पुरी का नामांकन

हेमंत कटारे ने हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने पुरी के फार्म को रिजेक्ट करने की मांग की है। कटारे ने कहा कि शपथ पत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कानून स्पष्ट है। फॉर्म 26 निरस्त होना चाहिए। रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें शाम 5 बजे तक का समय दिया है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में धर्मपत्नी की जानकारी ही नहीं दी गई है। हरदीप सिंह के ऊपर कई गंभीर आरोप है, वे कानून के आधार पर यह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। कटारे ने रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। यदि यह नियम संगत फैसला नहीं लेते हैं तो उन्हें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में ले जाया जाएगा।

दोनों पक्षों के नेता पहुंचे विधानसभा

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा विधानसभा पहुंचे। वहां काफी देर तक स्क्रूटनी का काम होता रहा। इस बीच भाजपा नेता एवं सरकार के मंत्री राकेश सिंह भी पहुंच गए।। इधर, निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है।

पिछले माह खाली हुई थी सीट

मध्यप्रदेश से एल मुरुगन राज्यसभा सांसद थे। जिनका कार्यकाल 2030 में खत्म होने वाला था। लेकिन, उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी। जिस पर भाजपा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस बीच भोपाल के समाजसेवी राजकुमार लोहानी ने भी पर्चा भरा था। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने उनका जोरदार तरीके से समर्थन किया था। लेकिन, मंगलवार को उनका नामांकन निरस्त हो गया।