चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नए अस्पताल की स्थापना के लिए 610 करोड़ रुपए का प्रावधान के साथ निरंतरता की स्वीकृति दी गई है। जल संसाधन विभाग में चार जगहों के कार्य रुके थे, उसे तेजी पूरा किया जाएगा। पन्ना, विदिशा जिले की लटेरी परियोजना और मऊगंज-सीधी-सिंगरौली में सिंचाई सुविधा के लिए योजना को निरंतरता दी जाएगी। सिंहस्थ के पहले क्षिप्रा नदी में जल पूरी तरह से भरा रहे, इसके लिए भी चर्चा हुई है।