3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“उनका घर क्यों नहीं जला” रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल केस के आरोपी वरुण का उल्टा पुलिस से सवाल

Retired IAS Rakesh Agrawal : पूछताछ में कुछ खास नहीं बता रहा आरोपी, अभी घायल होने पर हमीदिया में चल रहा केयर टेकर वरुण का इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 3 Nov 2026, 11:51 AM IST

Retired IAS Rakesh Agrawal murder case

रिटायर्ड आइएएस आफिसर राकेश अग्रवाल। (फोटो-राकेश अग्रवाल FB)

Retired IAS Rakesh Agrawal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में 3 नवंबर को बड़ा अपडेट सामने आया । पुलिस ने उनके केयर टेकर वरुण कुमार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। भोपाल में उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिससे पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी वरुण को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अभी पूछताछ में उसने कुछ खास खुलासा नहीं किया गया है। उल्टा पुलिस से प्रश्न किया कि उनका यानि रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का घर क्यों नहीं जला!

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल का भोपाल में सूरज नगर स्थित निवास पर शव मिला था। उनकी नृशंस हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। घटना पर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताते हुए गहराई से जांच के निर्देश दिए थे। बाद में उनके निर्देश पर भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मामले में एसआईटी गठित की।

आरोपी वरुण कुमार का हमीदिया अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस टीम ने आरोपी वरुण को आगरा से पकड़ा। भोपाल में पुलिस से बचने के लिए उसने भागने की कोशिश की तो पैर में गोली मारी गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच टीम के अनुसार अभी तक पूछताछ में वरुण ने हत्या के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। सूत्रों के अनुसार वह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के बर्ताव की शिकायत कर रहा था। वरुण ने पुलिस अधिकारियों से उल्टा प्रश्न किया कि उनका घर क्यों नहीं जला!

बता दें कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल का 30 सितंबर की रात को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। घर के गैस सिलेंडर खुले मिले थे। वारदात के लिए पुलिस को उनके केयरटेकर वरुण कुमार पर शक था और वह फरार भी हो गया था। आरोपी वरुण पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।