3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में हनीट्रैप में फंसा ठेकेदार, महिला के पिता व पति पर केस दर्ज

Honeytrap case: भोपाल में ठेकेदार एलएन मालवीय ने महिला, उसके पति और पिता पर डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठने के लिए दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 3 Nov 2026, 11:02 AM IST

पुलिस ने दर्ज किया केस, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

पुलिस ने दर्ज किया केस, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Bhopal news:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर से हनीट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर ठेकेदार लक्ष्मीनारायण मालवीय (एलएन मालवीय) पर दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दी। साथ ही डेढ़ करोड़ की कथित अड़ीबाजी करने का आरोप है। वहीं दूसरी ओर एलएन मालवीय ने सहमति से संबंध बनने की बात कही है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने ठेकेदार मालवीय की शिकायत पर महिला और उसके पिता व पति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, अड़ीबाजी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला

भोपाल में बाग सेवनिया पुलिस के अनुसार साकेत नगर निवासी एलएन मालवीय ने महिला और उसके पति रामकुमार धाकड़ व पिता रामकृष्ण देवड़ा पर डेढ़ करोड़ रुपए ऐंठने के लिए लिए दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने की शिकायत की थी। मालवीय का दावा है कि महिला की रजामंदी से उनके संबंध बने थे, यह बात उसके पति को भी पता थी। इसके बाद मई 2026 में उसने दुष्कर्म की लिखित शिकायत देकर उनसे पांच लाख रुपए का कर्ज माफ करा लिया था। जून में फिर से लिखित शिकायत की और उसे वापस लेने के एवज में 25 लाख रुपए लिए और शिकायत वापस ली। बाद में मुकर कर दबाव बनाने लगे।

लिखित करार, नहीं करेंगे रेप का केस

इस मामले में एक बार नहीं बल्कि तीन बार लिखित करार हुआ कि दुष्कर्म का केस नहीं किया जाएगा। बताया गया है कि एलएन मालवीय ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर महिला और उसके पति व पिता को एमपीनगर के अपने फ्लैट में बुलाया और दो बार समझौता किया। इस दौरान उन्हें पैसे दिए गए और स्टॉंप पर मालवीय ने परिवार से लिखवाया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध रजामंदी से बने थे और वह दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं कराएंगे।

मालवीय का दावा है कि महिला का पति मुकर गया और फोर कर धमकाने लगा कि अगर डेढ़ करोड़ रुपए उनकी बेटी को नहीं दिया तो रेप का मामला दर्ज कराया जाएगा। मालवीय का यह भी दावा है कि वह इसके एवज में 35 लाख रुपए उक्त परिवार को दे चुके थे। जिसके फोन रेकार्ड, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है पर गिरफ्तारी नहीं हुई है।