19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर भड़के एमपी के नेता, दी तीखी प्रतिक्रिया

Bjp Expiry Date Remark: राहुल गांधी ने भाजपा और उसके नेताओं की एक्सपायरी डेट बताकर राजनीति को गर्मा दिया...। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Oct 19, 2026

rahul gandhi

rahul gandhi - राहुल गांधी ने गोवा में जो बयान दिया, उस पर एमपी के नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया। (फोटो विकिपीडिया)

Bjp Expiry Date Remark: बीजेपी और उसके नेताओं की एक्सपायरी डेट बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर एक बार फिर एमपी के नेता नाराज हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि जो प्रोडक्ट 99 बार लांच होने के बावजूद हर बार क्वालिटी टेस्ट में फेल हो रहा है, उसका बीजेपी की एक्सपायरी डेट पर बात करना ही हास्यास्पद है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी का यह बयान हास्यास्पद है, क्योंकि यह बात एक फेल प्रोडक्ट की तरह से आ रही है। राहुल के इस बयान पर सोशल मीडिया एक्स पर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि यह सुनकर हंसी आती है कि जो प्रोडक्ट अपने 99 लांच प्रयासों में हर बार क्वालिटी चेक में फेल रहा, वह अब भाजपा की एक्सपायरी डेट के बारे में बात कर रहा है। एक अन्य पोस्ट में शिवराज सिंह ने विपक्ष के बारे में कहा कि सत्ता परिवर्तन गैंग सफल नहीं हो पाया, क्योंकि देश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को देश के नेतृत्व पर भरोसा है।

दिन में सपने देखने से जनादेश नहीं बदलवा

एमपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि "राहुल गांधी जी, दिन में सपने देखने से जनादेश नहीं बदलता। जिस 'एक्सपायरी डेट' की बात आप कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नहीं, बल्कि आपकी दिशाहीन, नकारात्मक और हताश राजनीति की है, जिसे देश की जनता बार-बार नकार चुकी है।

राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता ने परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति के बजाय विकास, राष्ट्रहित और निर्णायक नेतृत्व पर भरोसा जताया है। लोकतंत्र में सत्ता का फैसला राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, जनता के मत से होता है।
याद रखिए, सरकार की 'एक्सपायरी डेट' तय करने का अधिकार किसी नेता के अहंकार को नहीं, देश की जनता के जनादेश को है।"

क्या कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में एक सभा में कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर कहा था कि दिल्ली में जल्द ही मोदी और शाह से निपटा जाएगा और उनकी एक्सपायरी डेट नजदीक आ रही है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की थी।