प्रदेश के कर्मचारियों का एक दल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पहुंचा तो वे नहीं मिले और उन्होंने अधिकारियों को भेज दिया। इससे कर्मचारी और भड़क गए। नर्मदापुरम, विदिशा, राजगढ़, गुना, हटा, दमोह, बंडा, गढ़ाकोटा, रहली, राहतगढ़, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, खंडवा में हड़ताल का असर दिख रहा है। कचरा पेटियों में कचरा ओवरफ्ल हो रहा है। मजबूरन स्थानीय लोगों को कचरा जलाना पड़ रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण बढ़ गया है। यहां एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है।