इसके अलावा आरोपी को वह जगह भी दिखाई गई, जहां वह खुद सोता था और घर में सामान रखता था। जांच अधिकारियों ने उससे पूछताछ की कि वह राकेश अग्रवाल के कमरे तक कैसे पहुंचा और किस तरह वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस उसे उन रास्तों पर भी ले गई, जिनका इस्तेमाल उसने हत्या के बाद भागने के लिए किया था। बता दें, न्यायालय ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पहले से लूट की योजना बना रखी थी। पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल की फटकार से वह गुस्से में आ गया और उसने उनकी हत्या कर दी। अब पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह, वारदात के पूरे घटनाक्रम और फरारी में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।