5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कहां फेंकी शेविंग ब्लेड…’, भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या के कई गहरे राज खोलेगी ब्लेड, अंग्रेजी में गुमराह कर रहा आरोपी

Retired IAS officer Rakesh Agrawal: भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार से पूछताछ कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 5 Nov 2026, 10:37 AM IST

रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल, (Photo Source - Patrika)

रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल, (Photo Source - Patrika)

Bhopal Retired IAS murder case:एमपी में भोपाल शहर के रिटायर्ड आइएएस राकेश अग्रवाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के सामने अब एक नया खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार ने पूछताछ में दावा किया है कि उसने शेविंग ब्लेड से राकेश अग्रवाल की हत्या की थी। वारदात के बाद उसने वह ब्लेड को कहां फेंकी, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस को उम्मीद है कि सात दिन की रिमांड के दौरान आरोपी हथियार की जानकारी देगा।

पुलिस अब हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और फरारी के दौरान मदद करने वालों के बारे में उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की हालत को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सर्विस पिस्टल जब्त कर ली है। वहीं, एसआइ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का अलग मामला भी दर्ज किया गया है।

गुमराह करने हिंदी तो कभी अंग्रेजी में कर रहा बात

पूछताछ में आरोपी पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, वह शुरुआत में हिंदी में जवाब देता है, लेकिन कुछ देर बाद टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने लगता है, जिससे उसकी बात समझने में परेशानी होती है। शुरुआती पूछताछ में उसने दावा किया कि राकेश अग्रवाल का व्यवहार उसे पसंद नहीं था, इसलिए उसने हत्या कर दी। उसने यह भी कबूल किया कि केयरटेकर की नौकरी इसलिए चुनी थी, क्योंकि इसके बहाने उसे लोगों के घरों में दाखिल होने और चोरी करने का मौका मिलता था। हालांकि, हत्या की असली वजह और वारदात की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा ममाला

वरुण कुमार ने 30 सितंबर को रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर स्थित राकेश अग्रवाल के घर में उनकी हत्या की थी। मंगलवार को आगरा से गिरफ्तारी के बाद भोपाल लाते समय उसने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने एसआई ओपी रघुवंशी की सर्विस पिस्टल छीनने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे हमीदिया में भर्ती कराया गया।