5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय को फिर झटका, पार्षद के कार्यक्रम पोस्टर से मंत्री को फोटो गायब, न्योता भी नहीं भेजा

Kailash Vijayvargiya photo missing: इंदौर की सियासत में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा-1 एक बार फिर चर्चा में है। पार्षद के दीपावली मिलन समारोह ने भाजपा की अंदरूनी खींचतान उजागर कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 5 Nov 2026, 8:56 AM IST

bjp rift kailash vijayvargiya photo missing councilor diwali event

Indore BJP rift: पार्षद के कार्यक्रम पोस्टर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को फोटो गायब (फोटो सोर्स- Patrika/Kailash Vijayvargiya Blogs)

Kailash Vijayvargiya photo missing: इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा-1 में भाजपा के भीतर सियासी खींचतान के संकेत एक बार फिर सामने आए है। इस बार वार्ड-7 की पार्षद भावना मनोज मिश्रा के दीपावली मिलन और उपहार वितरण समारोह को लेकर चर्चा है। आयोजन के लिए लगाए गए पोस्टर में मंत्री और स्थानीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय का फोटो नजर नहीं आया। कार्यक्रम में भी उनकी गैरमौजूदगी रही। इसे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

मंत्री को आमंतत्रण तक नहीं भेजा

बुधवार को आयोजित यह कार्यक्रम पार्षद भावना मिश्रा की ओर से पिछले दस वर्षों से किया जा रहा है। इस बार आयोजन से ज्यादा चर्चा पोस्टर और उसमें स्थानीय विधायक की तस्वीर नहीं होने को लेकर रही। जानकारी के अनुसार, पार्षद की ओर से विजयवर्गीय को कार्यक्रम का आमंत्रण भी नहीं भेजा गया था, वहीं आयोजन में भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे। समारोह में कमजोर वर्ग के परिवारों को दीपावली मनाने लिए जरूरी सामग्री वितरित की गई।

पहले भी सामने आ चुका है विरोध

पार्षद भावना मिश्रा व उनके पति इससे पहले भी विजयवर्गीय के कार्यक्रम से दूरी बनाकर चर्चा में रहे है। कुछ समय पहले 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने विजयवर्गीय अपनी विधानसभा के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। उस दौरान पार्षद और उनके पति वहां मौजूद नहीं थे, जबकि वे अपने कार्यालय में बैठकर कार्यक्रम सुन रहे थे। अब पार्षद के अपने आयोजन के पोस्टर से स्थानीय विधायक की तस्वीर गायब होने और कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं।

मन की बात के न्योते ने बिगाड़े मंत्री और पार्षद पति के रिश्ते

विधानसभा चुनाव के बाद विजयवर्गीय और पार्षद पति मनोज मिश्रा के बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन पिछले दिनों एक घटना के बाद मिश्रा ने दूरी बना ली। चर्चा है कि विजयवर्गीय उनके वार्ड के कंडिलपुरा में लाला यादव के घर मन की बात सुनने पहुंच गए। उन्हें बुलाया तक नहीं गया। ये बात उन्हें घर कर गई जिसके बाद से वे बगावत के मूड में आ गए। इस घटना से पहले वे आकाश विजयवर्गीय के सहयोगियों के हस्तक्षेप पर नाराजगी जता चुके थे, लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।