4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में एमपी हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मृतका के व्हाट्सएप संदेशों, CCTV फुटेज और लंबित CFSL रिपोर्ट को अहम मानते हुए आगे जांच जरूरी बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2026, 8:17 PM IST

Twisha Sharma Death Case

गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज (फोटो सोर्स: Patrika)

MP News : ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी ने 26 अक्टूबर को पारित आदेश में कहा कि मृतका की मौत से पहले की परिस्थितियां, स्वजनों से हुई व्हाट्सएप बातचीत, सीसीटीवी फुटेज और आरोपितों की भूमिका की आगे जांच जरूरी है। कोर्ट ने माना कि, गिरिबाला सिंह को जमानत पर रिहा करना ठीक नहीं है। गिरिबाला सिंह 2 जून 2026 से जेल में हैं।

हाईकोर्ट ने मृतका की मां और ननद के साथ हुई व्हाट्सएप बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि, 9 मई के संदेशों में ट्विशा ने पति द्वारा बच्चे के पितृत्व पर सवाल उठाने और गर्भपात को लेकर आरोप लगाने की शिकायत की थी। उसने मानसिक रूप से परेशान होने और आत्महत्या जैसे विचार आने की बात भी कही थी। 11 मई को भी उसने ससुराल में घुटन और प्रताड़ना की शिकायत की थी।

इन बातों पर लिया संज्ञान

बता दें कि, 12 मई को ट्विशा शर्मा ने अपनी मां से 3 हजार रुपए मंगाकर नसीराबाद लौटने के लिए ट्रेन टिकट बुक किया था। उसने पति के साथ दांपत्य परामर्श के लिए डॉक्टर के पास जाने की बात भी कही थी। रात करीब 9:20 बजे उसने अपनी ननद को फोन पर रोते हुए पति के आक्रामक व्यवहार की बात भी कही थी। जबकि, 9:36 बजे भेजे संदेश में उसने कहा था कि, उसे शांति से मरने दिया जाए। इसके बाद भी उसने पिता और मां से फोन पर बात की और पति के हिंसक व्यवहार के आरोप लगाए थे।

CCTV फुटेज री परिस्थितियों को माना महत्वपूर्ण

कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए कहा कि, रात करीब 10:23 बजे गिरिबाला सिंह को पहली मंजिल से छत पर दिखाई दी थीं।उनके पीछे गिरिबाला का बेटा समर्थ भी छत पर गया था। बाद में गिरिबाला सिंह नीचे मुख्य दरवाजा खोलने आईं। फुटेज में समर्थ सिंह, उसके चचेरे भाई स्वराज सिंह और घरेलू सहायक प्रमोद कुमार झारिया मृतका को सीढ़ियों से नीचे लाते दिखे थे। कोर्ट ने इन परिस्थितियों को भी खास माना है।

आईफोन और सीसीटीवी रिकॉर्डर की रिपोर्ट आना बाकी

मृतका के आईफोन से डेटा निकालने की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई थी। घर के सीसीटीवी रिकॉर्ड के डेटा की प्रामाणिकता और निरंतरता जांचने के लिए इसे केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। फिलहाल, रिपोर्ट आना बाकी है। कोर्ट ने कहा कि, इन रिपोर्टों से भी खास तथ्य सामने आ सकते हैं। अगर रिकॉर्ड में बदलाव मिलता है तो आगे जांच की जरूरत पड़ेगी।

आरोपियों की भूमिका की जांच जरूरी- कोर्ट

गिरिबाला सिंह के वकीलों की दलील थी कि, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में स्पष्ट इरादा जरूरी है और सिर्फ प्रताड़ना के आरोप पर्याप्त नहीं हैं। इसपर कोर्ट ने कहा कि, इरादे के सवाल को इस स्तर पर अन्य परिस्थितियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। मामले के तथ्य पहले में उद्धृत फैसले से अलग हैं और आरोपियों की भूमिका की आगे जांच जरूरी है।