4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: चक्रवात का असर, एमपी के 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार, दिवाली पर साफ रहेगा मौसम

Weather Update: अगले 24 घंटों में अनुपपुर, शहडोल समेत कई जिलों में हल्की बारिश व बौछारें संभव हैं। दिवाली के आसपास आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे त्योहार की तैयारियों में कोई बाधा नहीं आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:16 PM IST

मौसम में बदलाव , प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

मौसम में बदलाव , प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

MP Weather update:मध्यप्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के भोपाल शहर में लगातार ठंड दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा। मौसम विभाग की 4 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है। भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु का अवशेष जो कि पूर्व तेलंगाना और संलग्न तटीय आंध्र प्रदेश पर बना हुआ था, पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग उत्तर दिशा की ओर 6 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से आगे बढ़ा है। जिससे मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

ये हैं मौसम की परिस्तिथियां

  • विभाग के अनुसार सुबह 08:30 बजे अक्षांश 17.2° उत्तर और देशांतर 80.1° पूर्व के पास केंद्रित रहा, जो (तेलंगाना) से लगभग 10 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, नंदीगामा (आंध्र प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में स्थित है। लगभग उत्तर दिशा की ओर बढ़ना जारी रखते हुए, अगले 06 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का बनने की पूरी संभावना है। जिसके प्रभाव से कई जिलों में मौसम में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है।
  • ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
  • पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर लगभग 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 65° पूर्व देशांतर के साथ गुजर रहा है।

इन 8 जिलों में गिर सकती हैं बौंछारे

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में के अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों सहित कई अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ बौंछारे गिर सकती है। वहीं दिवाली के त्यौहार के आसपास मौसम साफ रहने के अनुमान है। प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी-बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। धनतेरस और दीपावली पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे बाजारों में खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के दौरान बारिश की परेशानी नहीं होगी।