4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 10वीं पास महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार यहां जाने सबकुछ

Asha Worker Recruitment 2026: एमपी में 5 साल बाद 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती हो रही है। 10वीं पास विवाहित महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 के बीच एमपी ई-सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। जानें उम्र सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:56 PM IST

Asha Worker Recruitment 2026

10वीं पास महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्ती (फोटो सोर्स: Patrika File)

MP News :मध्य प्रदेश में पांच साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होने जा रही है। प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इसके लिए इसी महीने से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। चयन की पूरी प्रक्रिया जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी। वहीं साल 2027 तक चयन आदेश जारी किया जाएगा। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां…

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस तारीख से इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, आवेदन की अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2026 तय की गई है। यानी इस एक माह की अवधि में अभ्यार्थी एमपी ई-सेवा पोर्टल (https://eseva.mp.gov.in) पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए आवेदिका का संबंधित गांव का निवासी होना जरूरी है। इस पद के लिए सिर्फ विवाहित महिलाएं ही आवेदन करने की पात्र हैं।

जानें उम्र सीमा

आवेदिका की न्यूनतम उम्र 21 साल निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 45 साल है।

कितनी शैक्षणिक योग्यता जरूरी

शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदिका को 10वीं पास होना जरूरी है।

एक महीने कर सकेंगे आवेदन

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

जाने चयन प्रक्रिया

ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में की जाएगी। ग्रामवार निर्धारित संख्या और चयन के लिए चिन्हित गांवों के अनुसार ही पद भरे जा सकेंगे। इसके बाद 17 से 25 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों को ग्रामसभा के सामने रखा जाएगा।

अगले साल फरवरी में होगा प्राप्त अपीलों का निराकरण

ग्रामसभा की ओर से 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक चयन के लिए प्रस्ताव अनुमोदित कर भेजे जाएंगे। प्राप्त प्रस्तावों पर 19 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक विकासखंड स्तर पर दावा-आपत्तियों का निराकरण होगा। इसके बाद फरवरी 2027 तक जिला स्तर पर अपील प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।