6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस शहर पर हनुमानजी की “विशेष कृपा “, दिग्विजय सिंह ने बताई खासियत

Digvijaya Singh : दिग्विजय सिंह ने गृहनगर राघौगढ़ में रोकी यात्रा, शुक्रवार को सोशल मीडिया में हनुमानजी पर जताई आस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Nov 2026, 9:12 AM IST

digvijaya singh worshipped lord hanuman in raghogarh

दिग्विजय सिंह ने राघौगढ़ में हनुमानजी की पूजा की- image X @OfficeOfDVS

Digvijaya Singh : दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को कुछ दिनों के लिए विराम दिया गया है। दिवाली को देखते हुए यात्रा को 5 दिनों के लिए रोका गया है। कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यात्रा से ब्रेक लेकर आज दिल्ली जा रहे हैं। वे दोपहर में भोपाल से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और राहुल गांधी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह ने यात्रा गृहनगर राघौगढ़ में रोकी है। उनके मुताबिक यहां हनुमानजी की "विशेष कृपा" है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर राघौगढ़ की खासियत बताई। उन्होंने लिखा कि यहां हनुमानजी चारों ओर विराजे हैं और लोगों की उनपर खासी आस्था है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा कई शहरों-कस्बों से गुजरती हुई राघौगढ़ पहुंची। वहां सुंदरकाण्ड पाठ एवं हनुमानजी की महाआरती के साथ दीपोत्सव के चलते 10 नवंबर तक यात्रा को रोक दिया गया। अब 11 नवंबर को सनातन यात्रा फिर शुरू होगी। 11 को किले पर स्थित राघौजी महाराज के दर्शन और सफल कामना के साथ यात्रा आरोन- अशोकनगर होकर राम की अयोध्या की ओर बढ़ेगी।

विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग जुटे

सनातन यात्रा में राममंदिर का चढ़ावा एवं वोट चोरी जैसे मुद्दे बड़े आंदोलन के रूप में सामने आ रहे हैं। दरअसल, 20 अक्टूबर से शुरु इस यात्रा में राममंदिर की चंदा चोरी का हिसाब एवं वोट चोरी के मुद्दे ही उठाए जा रहे हैं। यात्रा के रथ में भगवान श्रीराम की प्रतिमा और कई तीर्थ स्थलों की मोक्षदायिनी गंगाजली भी है। समर्थकों और लगातार अनुष्ठान के बीच सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 17 दिन चलकर दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ पहुंची है। वहां विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सजे- धजे राघौगढ़ के पाटई मंदिर तक जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।

रामनगर में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने रथ सहित दिग्विजय सिंह की आरती उतारी। यहां राघौगढ़ और आसपास के साथ ही इंदौर, भोपाल, उज्जैन एवं राजस्थान सहित कई शहरों और महानगरों से पहुंचे कांग्रेसियों के हाथों में सनातनी झंडे राम और राष्ट्र के जयकारों के बीच नजर आए। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, रामेश्वर नीखरा, राजकुमार पटेल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी यात्रा में शामिल हैं।

राघौगढ़ में चारों दिशाओं में हनुमानजी विराजे

सत्य सनातन यात्रा को दिवाली महापर्व मनाने के लिए राघौगढ़ में अवकाश दिया गया है। शुक्रवार सुबह दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में अपने गृह नगर की विशेषता बताई। उन्होंने कहा है कि राघौगढ़ में चारों दिशाओं में हनुमानजी विराजते हैं। पश्चिम में पाटई हनुमान जी की काफ़ी मान्य प्रतिमा है और जनता में उनकी प्रति आस्था है।

दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

कल 16 वें दिन मेरे गृह नगर राघोगढ़ पहुँची। राघौगढ़ में चारों दिशाओं में हनुमान जी विराजते हैं। पश्चिम में पाटई हनुमान जी की काफ़ी मान्य प्रतिमा है और जनता में उनकी प्रति आस्था है। अब वहीं से 11 नवंबर को पुनः #सत्यसनातनस्वाभिमान_यात्रा प्रारम्भ होगी।
सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। लक्ष्मी जी सदैव आपके घर में विराजमान रहें। बम बम भोले