2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला- ‘क्या अवैध शराब माफिया पर बुलडोजर नहीं चलेगा?’

Satya Sanatan Yatra : दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा के 14वें दिन गुना में भाजपा सरकार पर तीखा हमला। देवास TI हत्याकांड पर शराब माफिया के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की और राहुल गांधी को INDIA गठबंधन का निर्विवाद नेता बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2026, 8:40 PM IST

Satya Sanatan Yatra

दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन यात्रा का 14वां दिन (फोटो सोर्स: Patrika)

Guna News : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन यात्रा' 14वें दिन मध्य प्रदेश के गुना जिले के गुंजारी गांव में प्रवेश कर चुकी है। गांव में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार, राज्य सरकार की नीतियों व कार्यशैली पर तीखे हमले किए। दिग्विजय सिंह ने गठबंधन के नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि, राहुल गांधी 'इंडिया' गठबंधन के निर्विवाद नेता हैं और सभी दल उनके नेतृत्व में एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, उनके और राहुल गांधी के मुद्दे पूरी तरह एक समान हैं। अंतर केवल इतना है कि, राहुल गांधी इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं, जबकि वे स्वयं इन्हें जमीनी व स्थानीय स्तर पर जनता के बीच ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि उनका और कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एजेंडा बिल्कुल एक ही है।

राम मंदिर ट्रस्ट, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर घेरा

1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहाकि, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं से पक्षपात करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां हजारों करोड़ रुपए का घपला हुआ है। जब कांग्रेस इस भ्रष्टाचार और अनियमतताओं के खिलाफ जमीन पर उतरकर लड़ाई लड़ रही है, तो भाजपा पूरी तरह विचलित हो गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर मंदिर और मठों में डकैती नहीं डालने दी जाएगी।

देवास TI हत्याकांड पर तीखा सवाल: 'क्या अवैध शराब माफिया पर बुलडोजर नहीं चलेगा?'

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब का कारोबार रोकने गए टीआइ पर माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ाकर की गई हत्या की घटना पर दिग्विजय सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का परिवार शराब के व्यवसाय में लिप्त है और सागर के बंडा व देवास जैसे क्षेत्रों में अवैध व जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई कर्तव्यनिष्ठ टीआइ सडक़ पर उतरता है और उस पर गाड़ी चढ़ा दी जाती है, तो ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने पूछा कि क्या अवैध शराब का कारोबार करने वाले ऐसे माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता?

उज्जैन से अयोध्या तक का सीधा रूट

अपनी यात्रा के मार्ग पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा की योजना बनाते समय उन्होंने उज्जैन से अयोध्या तक का एक सीधा नक्शा (स्केल) खींचा और उसी के अनुसार एक सीधा मार्ग चुना। 'सत्य सनातन यात्रा' इसी तयशुदा सीधे रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रही है। जनता का व्यापक समर्थन हासिल कर रही है।