4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना में दिग्विजय की यात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष सहित आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं की जेब कटी

Digvijay Singh Yatra Pickpocketing: 1.22 लाख से ज्यादा नकदी पार, चांचौड़ा-बीनागंज व घाटाखेड़ी की घटना, 6 नेताओं ने की मौखिक शिकायत लेकिन लिखित शिकायत नहीं की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Nov 2026, 9:16 PM IST

Guna Digvijay Singh Yatra Pickpocketing

Guna Digvijay Singh Yatra Pickpocketing, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर गुना पहुंचे दिग्विजय (Source-Patrika)

Guna Digvijay Singh Yatra Pickpocketing: मध्यप्रदेश के गुना में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में कई नेताओं की जेब कट गई। यात्रा में सक्रिय अज्ञात जेबकट गिरोह ने चांचौड़ा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, चांचौड़ा-बीनागंज के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व राघौगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष के भाई व सरपंच समेत कार्यकर्ताओं की जेब साफ कर दी। प्रारंभिक तौर पर छह नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेब काटकर अज्ञात चोर 1 लाख 22600 रुपए चुराकर ले जाने की जानकारी बीनागंज चौकी व चांचौड़ा थाना पुलिस तक पहुंची है। हालांकि यह बात और हैं कि, ज्यादातर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जेबकतरों ने उठाया भीड़ का फायदा

बताया जाता है कि, पूर्व मुख्यमंत्री की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बीनागंज में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ आरंभ हुई थी। इसके बाद चांचौड़ा में यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की भीड़ जमा हुई थी। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर भीड़ में शामिल अज्ञात जेब कटों ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की जेब पर हाथ साफ कर दिया।

मौखिक शिकायत की, लिखित नहीं

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस के चांचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. संजय मीणा की 25500, चांचौड़ा शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व ठेकेदार गजेंद्र सिंह की 12000, राघौगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष हनुमत सिंह दावतपुरा के बड़े भाई व सरपंच नरेंद्र सिंह दावतपुरा की 30 हजार, हरि बहादुरसिंह मीना चींतोड़ा की 44 हजार, अहसान उल्ला (राजू) की पर्स 8000 और सगीर ताज होटल की 2900 रुपए की जेब पर जेब कतरों ने हाथ साफ कर दिया। चाचौड़ा टीआई दिलीप सिंह राजौरिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में कुछ लोगों की जेब कटने की जानकारी मिली है। लेकिन किसी ने भी हमारे बीनागंज चौकी या थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि कोई लिखित शिकायत करता तो एफआइआर दर्ज की जाती।