1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर MSME को बड़ा तोहफा, 900 से ज्यादा इकाइयों के खाते में पहुंचे ₹450 करोड़

MP Foundation day: मध्यप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में हो रहे हैं अनेक आयोजन...। तीन दिनों तक होंगे अनेक आयोजन...। सीएम मोहन यादव ने दी सौगातें...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 1 Nov 2026, 12:45 PM IST

CM Mohan Yadav Attack

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

मध्यप्रदेश राज्य का रविवार 1 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। तीन दिनों तक प्रदेशभर में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक पर सुबह कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सीएम हाउस में सिंगल क्लिक पर सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई इकाइयों के खाते में 450 करोड़ रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर कर दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, #भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 900 से अधिक MSME इकाइयों को ₹450 करोड़ से अधिक की सहायता राशि अंतरित की। साथ ही, 120 स्टार्टअप को ₹47.80 लाख की प्रोत्साहन राशि एवं 75 औद्योगिक भूखंडों के आशय पत्र वितरित किए।