New Zealand vs India, 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी जोड़ी। दरअसल, भारतीय टीम साल 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है।