
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती। (Photo- IANS)
David Warner on SA vs AUS 3rd Test: दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई है। कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी टीम में बदलाव की मांग की है। इसी क्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने पैट कमिंस और उनकी टीम की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार को शर्मनाक, निंदनीय और देश की क्रिकेट भावना के खिलाफ तक बता डाला है।
फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत करेत हुए वार्नर ने कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की भावना के बिलकुल खिलाफ है। इस टीम में बिल्कुल भी संघर्ष करने का जज्बा नजर नहीं आया। यह बेहद शर्मनाक है। आपके सामने 288 रन का लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टेस्ट मैच को जीत सकती थी। टीम सीरीज भी आपके नाम कर सकती थी। क्या इसी तरह क्रिकेट खेला जाता है?'
खबर अपडेट हो रही है..
Updated on:
1 Nov 2026, 1:27 PM IST
Published on:
1 Nov 2026, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.